Breaking News

श्री हनुमानगढ़ी मंदिर में भव्य अन्नकूट भंडारे का आयोजन,संत-महात्माओं एवं जनप्रतिनिधियों ने ग्रहण किया प्रसाद….  

Jdnews Vision….

 

बलरामपुर : : वीर विनय चौक स्थित श्री हनुमानगढ़ी मंदिर में आयोजित श्री हनुमत जयंती महोत्सव-2026 के पावन अवसर पर विशाल एवं भव्य अन्नकूट भंडारे का आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया।

इस अवसर पर  देवीपाटन मंदिर के पूज्य महंत मिथिलेश नाथ योगी जी महाराज,पूर्व सांसद एवं वर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रावस्ती दद्दन मिश्रा,तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला,बलरामपुर सदर विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री पल्टूराम,उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा,पूज्य महंत बृजानंद जी महाराज (गेल्हापुर),छोटे बाबा जी महाराज (सोनबरसा),भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश सिंह एवं चंद्रप्रकाश सिंह ‘गुड्डू’, डॉ.अजय सिंह ‘पिंकू’,डीपी सिंह बैस,राधेश्याम वर्मा,संजय शर्मा,गोमती प्रसाद त्रिपाठी सहित अनेक गणमान्य अतिथियों एवं श्रद्धालुओं ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

सभी अतिथियों एवं श्रद्धालुओं ने अन्नकूट भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया तथा पूज्य स्वामी गुरु महेंद्र दास जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर परिसर में श्रद्धा,भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। बजरंगबली के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

इस धार्मिक आयोजन ने सामाजिक समरसता,धार्मिक एकता और सेवा भावना का प्रेरणादायी संदेश दिया। श्रद्धालुओं ने संकटमोचन हनुमान जी से क्षेत्र की सुख-समृद्धि,शांति एवं सभी के मंगलमय जीवन की कामना की।

जय श्रीराम! जय बजरंगबली!

About admin

Check Also

सीने चार गोलियां उतार कर दी वकील की हत्या..ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में दहशत….

Jdnews Vision…. छिबरामऊ (कन्नौज): : संवाददाता…यूपी के कन्नौज में दिवाली की रौनक के बीच एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *