Breaking News

यूथ हॉस्टल्स शान-ए-अवध इकाई का त्रैवार्षिक चुनाव निर्विरोध संपन्न…

Jdnews Vision…..

गोपेन्द्र कुमार वर्मा बने अध्यक्ष

पंकज श्रीवास्तव छठी बार इकाई सचिव मनोनीत,

नई कार्यकारिणी ने संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का लिया संकल्प – चैयरमेन एस.एन. लाल लिया

 

लखनऊ, 11 नवंबर: : यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया की उत्तर प्रदेश राज्य शाखा के अंतर्गत शान-ए-अवध इकाई, लखनऊ का त्रैवार्षिक चुनाव इंदिरा नगर में शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में निर्विरोध संपन्न हुआ। चुनाव में सभी पदों पर सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया। गोपेन्द्र कुमार वर्मा को इकाई का नया अध्यक्ष तथा एस.एन. लाल को चेयरमैन चुना गया।

नई कार्यकारिणी में राजेश कुमार त्रिवेदी, वाई.पी.एस. भल्ला एवं ए.के. द्विवेदी को उपाध्यक्ष तथा चंद्रभूषण अग्रवाल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष गोपेन्द्र कुमार वर्मा ने संगठन के प्रति पंकज श्रीवास्तव की लंबे समय से चली आ रही निष्ठा, सक्रियता और समर्पण को देखते हुए उन्हें लगातार छठी बार इकाई सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी। वहीं, सचिव पंकज श्रीवास्तव ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए श्रीमती पूर्णिमा श्रीवास्तव को सह-सचिव तथा सैयद मोहम्मद तारिक अली को संयुक्त सचिव मनोनीत किया।

कार्यकारिणी सदस्य के रूप में आशुतोष अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, अरुण कुमार मिश्रा, सुशील श्रीवास्तव, कन्हैया जी दीक्षित, आशुतोष सिंह, श्रीमती पूनम त्रिपाठी, श्रीमती प्रीति, राजीव रावत एवं मोहम्मद उवैस को शामिल किया गया।

युवाओं और साहसिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा : बैठक में संगठन की सदस्यता बढ़ाने के साथ-साथ साहसिक पर्यटन, ट्रैकिंग एवं पर्वतारोहण जैसी गतिविधियों को प्रोत्साहित करने पर विशेष चर्चा हुई। सचिव पंकज श्रीवास्तव ने युवाओं की अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने और संस्था को सामाजिक सरोकारों से जोड़ने पर जोर दिया।

इस अवसर पर चेयरमैन एस.एन. लाल सहित सभी सदस्यों ने नवनिर्वाचित एवं मनोनीत पदाधिकारियों को बधाई दी। साथ ही यूथ हॉस्टल्स की गतिविधियों का विस्तार करने, युवाओं को नए अवसर उपलब्ध कराने और संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का सामूहिक संकल्प लिया।

कार्यक्रम के अंत में नवनिर्वाचित अध्यक्ष गोपेन्द्र कुमार वर्मा ने उपस्थित सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

About admin

Check Also

सीने चार गोलियां उतार कर दी वकील की हत्या..ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में दहशत….

Jdnews Vision…. छिबरामऊ (कन्नौज): : संवाददाता…यूपी के कन्नौज में दिवाली की रौनक के बीच एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *