Breaking News

रोटरी क्लब ऑफ विजाग एलीट का पदस्थापना समारोह संपन्न, सुमित कुमार ओझा ने संभाली अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी….

जेडी न्यूज़ विज़न…..

….राघवेंद्र मिश्रा…..

….मैनेजिंग एडिटर…..

विशाखापत्तनम: : रोटरी क्लब ऑफ विजाग एलीट का पदस्थापना समारोह सोमवार को बीच रोड स्थित होटल अंबिका सी ग्रीन में गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में वर्ष 2026-27 के लिए सुमित कुमार ओझा ने क्लब के अध्यक्ष तथा के. श्रीकृष्ण ने सचिव पद की शपथ ग्रहण की।

 

समारोह के मुख्य अतिथि एवं इंस्टॉलेशन ऑफिसर डॉ. एम. संजय (DGND) ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष और सचिव को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि जी. विश्वनाथ (PDG) भी उपस्थित रहे। उन्होंने नवगठित कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों एवं बोर्ड सदस्यों को भी शपथ दिलाते हुए सेवा, नेतृत्व और समाजहित के कार्यों को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।

 

मुख्य अतिथि डॉ. एम. संजय ने अपने संबोधन में कहा कि रोटरी का उद्देश्य केवल सेवा परियोजनाओं का संचालन करना ही नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना भी है। उन्होंने नई टीम से शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और जनकल्याण के क्षेत्रों में प्रभावी कार्य करने का आह्वान किया।

 

विशिष्ट अतिथि जी. विश्वनाथ ने रोटरी के मूल्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समर्पित नेतृत्व और टीम भावना से क्लब नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। उन्होंने नवदायित्व ग्रहण करने वाले सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।

 

समारोह में रोटरी क्लब के सदस्यों, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का समापन सभी सदस्यों द्वारा समाज सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराने के साथ हुआ।

About admin

Check Also

दक्षिण तट रेलवे के महाप्रबंधक ने चार कर्मचारियों को उत्कृष्ट सुरक्षा सतर्कता के लिए किया सम्मानित…

Jdnews Vision…. (राघवेंद्र मिश्रा ) …मैनेजिंग एडिटर….. विशाखापत्तनम, 29 जुलाई:,: दक्षिण तट रेलवे के महाप्रबंधक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *