ब्रेकिंग न्यूज़: बलरामपुर में कोटेदार की गुंडागर्दी!
”जो करना है कर लो, हमारी पकड़ ऊपर तक है” – राशन मांगने पर गरीब मजदूर को मिलीं गालियां!
बलरामपुर (गैंसड़ी): उत्तर प्रदेश सरकार जहां एक तरफ गरीबों को उनका पूरा हक देने का दावा कर रही है, वहीं बलरामपुर के विकास खंड गैंसड़ी के ग्राम चमरबोधिया से ‘जीरो टॉलरेंस’ को ठेंगा दिखाने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ के दबंग कोटेदार राजू पर राशन में भारी घटतौली करने और विरोध करने पर पीड़ित परिवार सहित गाली-गलौज व मारपीट पर आमादा होने का संगीन आरोप लगा है।
📌 क्या है पूरा मामला?
ग्राम चमरबोधिया निवासी पीड़ित मजदूर विनोद (पुत्र बहोरे) जब 09 जुलाई 2026 को अपने हक का राशन लेने कोटेदार की दुकान पर गया, तो उसे कोटेदार राजू द्वारा हर बार की तरह इस बार भी राशन कम दिया जा रहा था। विनोद के मुताबिक, 25 किलो अनाज में से पहले ही 5 किलो कम दिया जाता था, और जब उसने इस तानाशाही का विरोध किया, तो कोटेदार ने सीधे 10 किलो राशन काटने की धमकी दे दी!
✓✓ सत्ता और रसूख की हनक!
मजदूर विनोद ने जब कम राशन लेने से इनकार किया, तो मर्यादा की सारी सीमाएं टूट गईं। आरोप है कि कोटेदार राजू, उसकी पत्नी और उसके बेटे ने मिलकर पीड़ित को सरेआम भद्दी-भद्दी गालियां दीं और लाठी-डंडे लेकर फौजदारी (मारपीट) करने पर उतारू हो गए। दबंग कोटेदार ने पीड़ित को खुली चुनौती देते हुए कहा:
”तुम्हें जो उखाड़ना है उखाड़ लो, हमारी पकड़ बहुत ऊपर तक है… गल्ला तो ऐसे ही कम मिलेगा!”
✓✓ मुख्यमंत्री पोर्टल (IGRS) तक पहुँची गूंज
इस घटना से सहमे और परेशान पीड़ित विनोद (मोबा. 6389821163) ने बिना देर किए उप-जिलाधिकारी (SDM) बलरामपुर को लिखित प्रार्थना पत्र सौंपा है। साथ ही मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर दो अलग-अलग विभागों में शिकायत दर्ज कराई है:
✓✓खाद्य एवं रसद विभाग (संदर्भ संख्या: 40018226012715) – घटतौली और राशन चोरी के खिलाफ।
✓✓गृह एवं गोपन विभाग (संदर्भ संख्या: 40018226012713) – जान-माल के खतरे और अभद्रता के खिलाफ।
गांव में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है और शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका जताई जा रही है। अब देखना यह है कि बलरामपुर प्रशासन इस अहंकारी कोटेदार का लाइसेंस निरस्त करता है या गरीब ऐसे ही अपने निवाले के लिए तरसता रहेगा!
Jd News Vision