Breaking News

हर हाल में मई तक पूरा करें मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय का निर्माणः मा० मुख्यमंत्री जी

जेडी न्यूज़ विज़न….

*मा० मुख्यमंत्री जी ने किया मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय का किया स्थलीय निरीक्षण*

*मा० मुख्यमंत्री जी ने निर्माणाधीन एजेंसी को गुणवत्ता और समय से काम पूरा करने का दिया सख्त निर्देश*

*विश्वविद्यालय प्रांगण में रोपा मौलिश्री का पौधा, राजकीय मेडिकल कॉलेज का भी किया निरीक्षण*

दिनांक 11 मार्च : : मा० मुख्यमंत्री उतर प्रदेश शासन योगी आदित्यनाथ जी ने बुधवार को मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय का स्थलीय निरीक्षण किया। मा० मुख्यमंत्री जी ने निर्माण एजेंसी को हर हाल में मई 2026 तक निर्माण पूरा करने का सख्त निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी हाल में इसमें विलंब बर्दाश्त नहीं होगा। मा० मुख्यमंत्री जी ने विश्वविद्यालय के कुलपति से कार्य प्रगति पर पूरी जानकारी भी प्राप्त की। इसके अलावा उन्होंने राजकीय मेडिकल कॉलेज का भी निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए।

मा० मुख्यमंत्री जी ने सबसे पहले विश्वविद्यालय प्रांगण में मौलिश्री का पौधा लगाया। इसके बाद उन्होंने विश्वविद्यालय के मॉडल पर प्रेजेंटेशन को देखा। मा० मुख्यमंत्री जी ने कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह से कहा कि कार्य समयसीमा के अंदर हो, इसकी नियमित निगरानी भी सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्माण एजेंसी को मई तक काम पूरा करने के निर्देश देते हुए कहा कि गुणवत्ता हर हाल में सुनिश्चित होनी चाहिए। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि इसमें लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं होगी।

इसके बाद मा० मुख्यमंत्री जी ने एकेडमिक बिल्डिंग, थियेटर क्लास, लैब समेत समूचे विश्वविद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मा० विधायक श्री पल्टूराम, मा० एमएलसी श्री साकेत मिश्र, मा० जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री आरती तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री रवि मिश्र, जिलाधिकारी श्री विपिन जैन, कुलसचिव श्री परमानंद सिंह, परीक्षा नियंत्रक श्री दिनेश कुमार मौर्य आदि मौजूद रहे।

About admin

Check Also

कौड़ीराम ब्लॉक में करीब 500 लोगों ने दी बुनियादी साक्षरता की परीक्षा…

Jdnews Vision….. संतोष कुमार गुप्ता….. सभी 64 ग्राम सभाओं के परिषदीय स्कूलों में आयोजित हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *