Breaking News

छेड़खानी व मारपीट के आरोप में 4 आरोपी गिरफ्तार…

जेडी न्यूज विजन…

सन्तोष कुमार गुप्ता…

*महिला से अभद्रता का विरोध करने पर भाई संग की थी मारपीट, दी थी जान से मारने की धमकी

गोरखपुर : : कैंट थाना क्षेत्र में महिला से छेड़खानी और मारपीट के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, 10 अप्रैल 2026 को वादिनी के साथ आरोपियों द्वारा अभद्र टिप्पणी की गई। जब महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ तथा उसके भाई के साथ मारपीट की, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कैंट में मुकदमा पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विपुल यादव निवासी सकरडीहा (हाल पता बिलन्दपुर), हर्षदीप सिंह निवासी लाखून बुजुर्ग (हाल पता तुर्कमानपुर), किशन यादव निवासी आजमगढ़ (हाल पता रुस्तमपुर) तथा श्रेयांस सिंह निवासी गौरखास (हाल पता गायघाट) के रूप में हुई है।
मामले में मु0अ0सं0 170/2026 के तहत धारा 74, 75(1)(4), 191(2), 352, 351(3), 115(2) बीएनएस के अंतर्गत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

About admin

Check Also

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 76 वें जन्मदिन पर किया गया फल वितरण….

Jdnews Vision ….. बलरामपुर : : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 76 वें जन्मदिन पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *