Breaking News

हनुमानगढ़ी चौराहे की बदहाल स्थिति पर व्यापार मंडल ने जताई चिंता, जलभराव व गड्ढों से आमजन परेशान : दिलीप कुमार गुप्ता

Jdnews Vision….

तुलसीपुर (बलरामपुर): : जिला उद्योग व्यापार मंडल के जिला महामंत्री दिलीप कुमार गुप्ता ने आदर्श नगर पंचायत तुलसीपुर की बदहाल सड़क एवं सफाई व्यवस्था पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि नगर की पहचान माने जाने वाले हनुमानगढ़ी चौराहे की स्थिति अत्यंत दयनीय हो चुकी है।

उन्होंने कहा कि हनुमानगढ़ी चौराहा नगर की हृदयस्थली है, लेकिन यहां सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं। बरसात के दौरान चौराहे पर जलभराव होने से राहगीरों, व्यापारियों, स्कूली बच्चों तथा श्रद्धालुओं को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। दोपहिया वाहन चालक आए दिन फिसलकर दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं, वहीं दुकानों तक ग्राहकों का पहुंचना भी मुश्किल हो गया है।

दिलीप ने कहा कि व्यापारी एवं नागरिक नियमित रूप से टैक्स का भुगतान करते हैं, लेकिन बदले में उन्हें बदहाल सड़कें, जलभराव और अव्यवस्थित नागरिक सुविधाएं मिल रही हैं। जब नगर के सबसे प्रमुख चौराहे की यह स्थिति है, तो अन्य वार्डों और मोहल्लों की हालत का सहज ही अनुमान लगाया जा सकता है।

उन्होंने नगर पंचायत प्रशासन से मांग की कि हनुमानगढ़ी चौराहे पर स्थायी जलनिकासी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, सड़क के गड्ढों की तत्काल मरम्मत कराई जाए तथा नगर की सफाई एवं विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए।

About admin

Check Also

प्रशासन की लापरवाही ने ली मासूम की जान: सर्पदंश से बच्ची की मौत के बाद भी नहीं पहुंचे आला अधिकारी….

Jdnews Vision…. संतोष कुमार गुप्ता…. गोरखपुर : : बांसगांव तहसील के चिउटहा बसावनपुर में स्थानीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *