Breaking News

नगर पालिका बलरामपुर की नई पहल: अब ई-नगर सेवा पोर्टल पर ऑनलाइन उपलब्ध होगी भवन,गृहकर एवं जलकर की पूरी जानकारी…. 

Jdnews Vision….

बलरामपुर: : आदर्श नगर पालिका परिषद बलरामपुर ने नगरवासियों की सुविधा के लिए डिजिटल सेवाओं को और अधिक सशक्त बनाते हुए नगर क्षेत्र के सभी भवनों का विवरण ई-नगर सेवा पोर्टल पर ऑनलाइन अपलोड कर दिया है। अब नगर के भवन स्वामी अपने भवन से संबंधित जानकारी,गृहकर एवं जलकर का विवरण घर बैठे ऑनलाइन देख सकेंगे।

नगर पालिका अध्यक्ष डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ के निर्देशन में तथा अधिशासी अधिकारी लाल चन्द्र मौर्य के नेतृत्व में यह महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण कराया गया है। इस व्यवस्था के माध्यम से नगर के नागरिक अपनी संपत्ति का विवरण,गृहकर एवं जलकर की जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर सकेंगे तथा भविष्य में ऑनलाइन माध्यम से कर जमा करने की सुविधा का भी लाभ उठा सकेंगे।

नगर पालिका प्रशासन ने बताया कि वर्तमान में अधिकांश भवनों के रिकॉर्ड पोर्टल पर अपलोड किए जा चुके हैं,लेकिन कई भवन स्वामियों के मोबाइल नंबर अभी तक पोर्टल पर दर्ज नहीं हो सके हैं। इसलिए सभी सम्मानित भवन स्वामियों से अनुरोध किया गया है कि वे नगर पालिका परिषद बलरामपुर कार्यालय पहुंचकर राजस्व निरीक्षक श्री राजेश पटेल से संपर्क करें और अपना मोबाइल नंबर पोर्टल पर दर्ज कराएं।

मोबाइल नंबर दर्ज होने के बाद भवन स्वामियों को गृहकर,जलकर,बकाया कर,भुगतान की अंतिम तिथि तथा अन्य आवश्यक सूचनाएं विभाग द्वारा फोन कॉल अथवा एसएमएस के माध्यम से समय-समय पर उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही नागरिक ऑनलाइन माध्यम से अपने करों का भुगतान भी आसानी से कर सकेंगे।

नगर पालिका परिषद बलरामपुर ने सभी भवन स्वामियों से अपील की है कि वे शीघ्र कार्यालय पहुंचकर अपना मोबाइल नंबर अपडेट कराएं,ताकि ई-नगर सेवा पोर्टल की डिजिटल सुविधाओं का पूर्ण लाभ प्राप्त कर सकें और नगर पालिका की पारदर्शी एवं नागरिक हितैषी सेवाओं से जुड़ सकें।

About admin

Check Also

9 साल के मासूम की पीट-पीटकर हत्या…

Jdnews Vision… संतोष कुमार गुप्ता…. मौसा की दुकान जाते समय रास्ते में 8-9 हमलावरों ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *