Breaking News

आंख के बदले आंख’…ईरान ने जलाकर दिया स्वाहा कर दिया दुनिया का सबसे मजबूत रक्षा कवच और अटैक सिस्टम…

Jdnews Vision….

ईरान ने हाल ही में हुए अमेरिकी हमलों का मुंहतोड़ जवाब दिया है. ईरानी सेना और आईआरजीसी ने ‘आंख के बदले आंख’ नाम देते हुए खाड़ी में मौजूद एक अमेरिकी बेस को जलाकर स्वाहा कर दिया.

पूरा दम लगाकर की गई ईरान की स्ट्राइक में तमाम अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर ताबड़तोड़ मिसाइल और ड्रोन हमले किए. एक ईरानी सैन्य अधिकारी के हवाले से कहा गया कि पिछले 48 घंटों तक लगातार अमेरिकी गतिविधियों पर नजर रखने के बाद इन ठिकानों को निशाना बनाया गया.

धू-धूकर जल उठा अमेरिका का सुरक्षाकवच…

ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के प्रवक्ता ने बताया कि उनकी सेना ने जॉर्डन, बहरीन और कुवैत में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर तीन चरणों में मिसाइल और ड्रोन हमले किए. आईआरजीसी के मुताबिक इस कार्रवाई में अमेरिकी पैट्रियट एयर डिफेंस सिस्टम, फ्यूल टैंक और कुवैती एयरबेस पर मौजूद रणनीतिक एफपीएस रडार सिस्टम तक को ध्वस्त कर दिया गया. हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है.

आईआरजीसी के प्रवक्ता के मुताबिक, पहले चरण में जॉर्डन के प्रिंस हसन एयरबेस पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया गया. आईआरजीसी ने दावा किया कि इस हमले में कई ईंधन डिपो और गोला-बारूद भंडारण केंद्रों में आग लग गई. आईआरजीसी ने यह भी आरोप लगाया कि अमेरिका ने यह कार्रवाई उस समय तेज की, जब उसकी नौसेना ने होर्मुज जलडमरूमध्य में दो जहाजों को रोका था. ईरान का आरोप है कि ये जहाज अपना ट्रैकिंग सिस्टम बंद करके अवैध रूप से चल रहे थे और समुद्री यातायात के लिए खतरा पैदा कर रहे थे.

दूसरे चरण में आईआरजीसी की एयरोस्पेस फोर्स ने बहरीन के शेख ईसा एयरबेस को निशाना बनाने का दावा किया. ईरान के मुताबिक, इस हमले में हेलीकॉप्टर मेंटेनेंस सुविधाएं, P-8 विमान वाला हैंगर और अमेरिकी ड्रोन कमांड एंड कंट्रोल सेंटर को निशाना बनाया गया.

तीसरे चरण में कुवैत के अली अल सलेम एयरबेस और अहमद अल जाबेर एयरबेस पर हमले का दावा किया गया. IRGC का कहना है कि उसने अली अल सलेम एयरबेस पर मौजूद ईंधन टैंक और पैट्रियट एयर डिफेंस सिस्टम को पूरी तरह नष्ट कर दिया, जबकि अहमद अल जाबेर एयरबेस पर रणनीतिक FPS रडार सिस्टम को भी ध्वस्त कर दिया गया. ईरान ने कहा कि जवाबी सैन्य अभियान अभी भी जारी है.

अमेरिका को धमकाया

आईआरजीसी ने अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि होर्मुज जलडमरूमध्य में विदेशी सैन्य गतिविधियां जारी रहीं तो ईरान उन्हें बर्दाश्त नहीं करेगा. संगठन ने कहा कि जारी सैन्य अभियान के नतीजों की जानकारी आगे के आधिकारिक बयानों में दी जाएगी.

आईआरजीसी ने अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा, ‘होर्मुज जलडमरूमध्य में विदेशी सैन्य गतिविधियां जारी रहीं तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. सैन्य अभियान के नतीजों की जानकारी आगे आधिकारिक बयान में दी जाएगी.’

About admin

Check Also

शांति वार्ता हुई फ्लॉप… ट्रंप की धमकी से भड़का ईरान.. बातचीत बीच में छोड़ी…कहा – ‘हमारी सेना…’

 JD NEWS VISION….. …बातचीत के लिए ईरान की कड़ी शर्तें ईरान ने अब स्पष्ट कर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *