Breaking News

थाना कोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : राहगीर से मोबाइल झपटमारी करने वाले 06 आरोपी गिरफ्तार

Jdnews Vision….

बिलासपुर : : थाना कोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई…

राहगीर से मोबाइल झपटमारी करने वाले 06 आरोपी गिरफ्तार…

घटना में प्रयुक्त 01 मोटर साइकिल एवं एक कंपनी का मोबाइल बरामद…

दिनांक 24.07.2026 को प्रार्थी योगेश यादव उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम जोगीपुर, थाना कोटा ने थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 23.07.2026 की रात लगभग 10:30 बजे वह अपने साथी अमित बिरको के साथ मोटरसाइकिल से लौट रहा था। सूरजपुर पुल के पास हीरो स्पलेंडर मोटरसाइकिल सवार अज्ञात युवकों ने इमरजेंसी में कॉल करने का बहाना बनाकर रोका और मोबाइल झपटकर प्रार्थी की मोटरसाइकिल को लात मारकर गिरा दिया तथा मौके से फरार हो गए। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कोटा में धारा 304(1), 3(5) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई एवं गिरफ्तारी: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं उप पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रजनीश सिंह के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्रीमती नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शशिकांत भारद्वाज कोटा द्वारा विशेष टीम का गठन किया गया। मुखबिर सूचना एवं प्रार्थी द्वारा बताए गए हुलिया के आधार पर पुलिस टीम ने संदेही राकेश पोर्ते, दिव्यांशु कोल एवं तुषार साहू को अभिरक्षा में लेकर कड़ाई से पूछताछ की। सघन पूछताछ में संदेहीगणों ने अपने अन्य साथियों—अभय यादव, सुरेश पोर्ते एवं राहुल पोर्ते के साथ मिलकर घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।

आरोपी राकेश पोर्ते से 01 अदद नथिंग कंपनी का काला मोबाइल तथा 01 अदद हीरो स्पलेंडर मोटर साइकिल बरामद कर विधिवत जप्त की गई।

गिरफ्तार आरोपियों का नाम व पता:

1. राकेश उर्फ टार्जन पोर्ते पिता सोमवार सिंह उम्र 19 वर्ष साकिन खरगना थाना कोटा जिला बिलासपुर

2. दिव्यांशु उर्फ कोल पिता पन्नालाल कॉल उम्र 20 साल साकिन डोंगरिपारा पर कोटा थाना कोटा जिला बिलासपुर

3. तुषार साहू पिता विजय साहू उम्र 25 वर्ष साकिन डोंगरिपारा थाना कोटा जिला बिलासपुर

4. अभय पूर्व कृष्ण यादव पिता दीनू यादव उम्र 19 साल साकिन डोंगरिपारा कोटा थाना कोटा जिला बिलासपुर

5. सुरेश पोर्ते पिता पिता दाऊ राम उम्र 18 वर्ष 11 माह निवासी पीपर पारा थाना कोटा जिला बिलासपुर

6. राहुल उर्फ भोला पोर्ते पिता बलिराम पोर्ट उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम पीपरपारा थाना कोटा जिला बिलासपुर

सभी 06 आरोपियों को गिरफ्तार कर वैधानिक प्रक्रियाओं का पालन करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा जा रहा है।

About admin

Check Also

शराब पीने के पैसा मांगने नहीं देने पर मारपीट करने वाले फरार आरोपी को किया गया गिरफ्तार….

Jdnews Vision…. बिलासपुर (छ.ग.) :शराब पीने के पैसा मांगने नहीं देने पर मारपीट करने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *