Breaking News

रिटायर्ड ARTO ललित कुमार को विजिलेंस टीम ने किया गिरफ्तार….

Jdnews Vision…..

छापेमारी के दौरान घर से मिली करोड़ों की दौलत….

लखनऊः  :  आय से अधिक संपत्ति के मामले में आगरा के तत्कालीन सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) ललित कुमार को विजिलेंस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। छापेमारी के दौरान उनके घर से बरामद अकूत संपत्तियों के दस्तावेज, नगदी का स्रोत न बता पाने और जांच में सहयोग न करने के कारण विजिलेंस ने यह कार्रवाई की।

गिरफ्तारी के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

विजिलेंस टीम ने 7 और 8 जुलाई को ललित के लखनऊ के अलीगंज स्थित आवास पर सर्च ऑपरेशन चलाया था। तलाशी के दौरान टीम को 1.62 करोड़ रुपये की नकदी, 13 किलो सोने और 9 किलो चांदी के बिस्किट, सोने-चांदी और हीरे के आभूषण बरामद किए गए थे। इसके साथ ही 15 संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज, दो कारें, एक रिवॉल्वर और करीब एक करोड़ रुपये के अलग-अलग बैंकों, पोस्ट ऑफिस, म्यूचुअल फंड और फिक्स्ड डिपॉजिट से संबंधित रेकॉर्ड भी मिले थे।

2024 में दर्ज हुआ था आय से अधिक संपत्ति का केस

विजिलेंस के मुताबिक, ललित कुमार से बरामद चीजों से संबंधित दस्तावेज भी मांगे गए, लेकिन वह कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके और न ही अपेक्षित कागजात उपलब्ध करा सके। जांच में सहयोग नहीं करने और आय से अधिक संपत्ति के मामले में जवाब नहीं दे पाने के आधार पर विजिलेंस टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। भ्रष्टाचार निवारण संगठन की कानपुर इकाई ने जून 2024 में ललित कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया था..

बताते चलें कि पूर्व एआरटीओ समेत प्रदेश में जिन अधिकारियों के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामलों में पुख्ता सबूत मिले हैं, सरकार उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की तैयारी में है। माना जा रहा है कि विजिलेंस जांच में जिन लोगों के खिलाफ स्पष्ट घपले के संकेत मिले हैं, उनको पहले टारगेट किया जाएगा। इस संबंध में सरकार अपने स्तर पर जानकारियां जुटा रही है।

About admin

Check Also

कृषक एकता समिति के बैनर और झंडे लेकर सौकडो किसान आवास बिकास के कार्यालय पंहुचे….

Jdnews Vision…. (सुरेन्द्र कुमार वर्मा ) लखनऊ: :  गोसाई गंज से आज जुलूस बना कर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *