Jdnews vision…..
–एक साथ झांसी व लखनऊ में की छापेमारी…
–चल-अचल सम्पत्तियों, वित्तीय लेनदेन के कागजात मिले…
–पैरामिलिट्रि फोर्स और पीएसी तैनात…
लखनऊ: : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने झांसी में गरौठा से पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव के खिलाफ आय से अधिक सम्पत्ति और मनी लॉन्ड्रिंग का मामला सामने आने पर शिकांजा कस दिया हैं। बुधवार को ईडी की आधा दर्जन टीमों ने लखनऊ और झांसी में एक साथ छापेमारी की। जांच के दौरान टीम ने घर से डिजिटल डिवाइस समेत कई अहम दस्तावेज कब्जे में लिये हैं। ईडी की टीम ने पूर्व विधायक से पूछताछ शुरू कर दी है। कार्यवाही के दौरान पैरामिलिट्रि फोर्स के साथ ही पीएसी को तैनात कर दिया गया है। यह कार्यवाही गरौठा के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव और उनके सहयोगियों के खिलाफ चल रही मनी लॉण्ड्रिंग जांच के सिलसिले में की गई। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के प्रयागराज जोनल कार्यालय ने बुधवार सुबह धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के तहत समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव के झांसी और लखनऊ स्थित कई ठिकानों पर छापेमारी की। झांसी में बुधवार सुबह 6.30 ईडी की टीम ने भगवन्तपुरा रोड पर स्थित मूनसिटि और सीपरी बाजार क्षेत्र स्थित ताज कम्पाउण्ड में पूर्व विधायक के पीए अशोक गोस्वामी के घर पहुंचकर जांच शुरु की। वहीं, ईडी की टीम लखनऊ कानपुर रोड के सनराइज अपार्टमेंट के रेवती टावर और न्यू-हैदराबाद के एल्डिको एम्पेरियोर अपार्टमेंट पहुंची। जांच के दौरान पूर्व विधायक के घर से डिजिटल डिवाइस समेत कई अहम दस्तावेज टीम ने कब्जे में लिये हैं। ईडी की टीम पूर्व विधायक से पूछताछ शुरू कर दी हैं। छापेमारी के दौरान मूनसिटि व लखनऊ में ठिकानों के बाहर पैरामिलिट्रि फोर्स के साथ ही पीएसी को तैनात कर दिया गया है। बता दे कि यह कार्यवाही गरौठा के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव और उनके सहयोगियों के खिलाफ चल रही मनी लॉण्ड्रिंग जांच के सिलसिले में थी। पूर्व विधायक पर आय से अधिक सम्पत्ति अर्जित करने का आरोप है। ईडी की एक अन्य टीम विधायक के पैतृक गांव बुढ़ावली भी गयी थी। प्रारम्भिक जांच में सामने आया कि कथित अपराध से अर्जित धन को रियल एस्टेट, निर्माण और अन्य व्यावसायिक कम्पनि तथा एलएलपी के नैटवर्क के माध्यम से खपाया और धन शोधन किया गया। ईडी की टीम ने आरोपित, उनके परिजनों तथा उनसे जुड़े व्यक्तियों और संस्थाओं के आवासीय एवं व्यावसायिक परिसरों पर तलाशी ली। तलाशी के दौरान चल-अचल सम्पत्तियों, वित्तीय लेनदेन और अन्य अभिलेखों से जुड़े दस्तावेज तथा डिजिटल उपकरणों की जांच की गई।
इन्सेट………………
सो रहे थे पूर्व विधायक, पीए के घर भी हुई छापेमार
लखनऊ। ईडी की टीम बुधवार सुबह मूनसिटि पहुंच गयी। छापेमार शुरू हुई, तो उस वक्त पूर्व विधायक कमरे में सो रहे थे। आंख खुली तो उन्होंने राजनैतिक कद का रूतबा दिखाया, लेकिन फोर्स को देखकर फिर खामोश हो गया। दो अपार्टमेंट पत्नी के नाम-ईडी के जांच में सामने आया कि लखनऊ एल्डिको एम्परर अपार्टमेंट के छठे फ्लोर पर स्थित फ्लैट नंबर 603 और सनराइज अपार्टमेंट, सेक्टर-पी, मानसरोवर योजना, कानपुर रोड का फ्लैट पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह की पत्नी मीरा यादव के नाम दर्ज हैं। उसमें किराएदार रह रहे थे। सनराइज अपार्टमेंट में तीन युवक किराए पर रहते हैं।
…………………………………………………………
डकैती से लेकर हत्या, रंगदारी के दर्ज है मुक़दमे ….
ईडी के मुताबिक मामले में पीएमएलए के तहत सूचीबद्ध अपराधों से सम्बंधित 23 से अधिक एफआईआर शामिल हैं। इसके अलावा भारतीय न्याय संहिता/ भारतीय दण्ड संहिता, उत्तर प्रदेश गैंग्स्टर्स एक्ट और गुंडा एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में लगभग 60 आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी भी जांच में सामने आई है। इनमें धोखाधड़ी, जालसाजी, रंगदारी, हत्या के प्रयास और डकैती जैसे गम्भीर आरोप शामिल हैं।
—————————————
Jd News Vision