Breaking News

कला में राजमिस्त्री प्रशिक्षण का उच्चस्तरीय निरीक्षण

Jdnews Vision….

अधिकारियों ने सराही प्रशिक्षण की गुणवत्ता…

बिलासपुर, 15 जुलाई : : भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान बिलासपुर एवं कोटा मनरेगा द्वारा ग्राम करगी कला में संचालित राजमिस्त्री प्रशिक्षण का निरीक्षण ग्रामीण विकास मंत्रालय के संयुक्त सचिव पवनेश शर्मा, यूएसजीसी भारत सरकार राहुल कुमार श्रीवास्तव, वीबी जीरामजी राज्य कार्यालय के सहायक अभियंता सोमकांत साहू एवं जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल ने किया।

इस दौरान जिला परियोजना अधिकारी मनरेगा अनुराधा मिश्रा एवं परियोजना अधिकारी विकास जायसवाल ने भी प्रशिक्षण का अवलोकन किया। अधिकारियों ने प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर उनके अनुभव जाने और उनका उत्साहवर्धन किया तथा प्रशिक्षण की गुणवत्ता और व्यवस्थाओं की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में आरसेटी बिलासपुर के स्टाफ ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। आरसेटी बिलासपुर ग्रामीण युवाओं एवं महिलाओं को कौशल विकास के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।

About admin

Check Also

रास्ता रोककर शराब पीने के लिए पैसे मांगने, मना करने पर चाकू की नोक पर लूट करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Jdnews Vision…. बिलासपुर (छ.ग.) : :  रास्ता रोककर शराब पीने के लिए पैसे मांगने, मना …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *