Jdnews Vision….
विशाखापट्टनम : : रोटरी मीन्स बिजनेस (RMB) विजाग एवं पावर टीम की संयुक्त बैठक आज द्वारका नगर स्थित होटल फॉर्च्यून इन में उत्साहपूर्वक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता आरएमबी विजाग के अध्यक्ष सुधीर चौधरी ने की, जबकि आरएमबी मेंटर एवं डिस्ट्रिक्ट हेड नटवर राठौड़ विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रतिष्ठित उद्यमियों और व्यवसायियों ने भाग लिया। इनमें डॉक्टर, इंजीनियर, इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विशेषज्ञ, सीसीटीवी, पेस्ट कंट्रोल, हॉर्टिकल्चर, इंटीरियर डेकोरेशन सहित अनेक व्यवसायों के प्रतिनिधियों ने अपने-अपने व्यवसाय का प्रभावशाली प्रस्तुतीकरण दिया तथा आपसी व्यापारिक सहयोग बढ़ाने पर विचार साझा किए।
बैठक में बताया गया कि कुल 18 रेफरल, लगभग 15 लाख रुपये के थैंक यू नोट, 2 विजिटर्स तथा 2 नए आरएमबी सदस्यों का इंडक्शन हुआ। सदस्यों ने इसे संगठन की बढ़ती सक्रियता और आपसी विश्वास का प्रमाण बताया।
बैठक के दौरान संगठन को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इनमें लगातार छह माह की अवधि में तीन बैठकों से अनुपस्थित रहने वाले सदस्य की श्रेणी में नए सदस्य को शामिल करने, नाश्ता बैठक में आरएमबी पिन एवं कोट/ब्लेज़र पहनना अनिवार्य करने, सुबह 8:30 बजे के बाद आने वाले सदस्यों का स्टैंडिंग ओवेशन से स्वागत करने, रेफरल न होने की स्थिति में अपने विश्वसनीय ग्राहक, मित्र या पारिवारिक सदस्य का परिचय देने तथा समय पर सदस्यता नवीनीकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने जैसे नियम शामिल हैं।

अध्यक्ष सुधीर चौधरी ने सभी सदस्यों का सक्रिय सहभागिता के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आरएमबी का उद्देश्य केवल व्यापार बढ़ाना नहीं, बल्कि विश्वास, सहयोग और मजबूत व्यावसायिक नेटवर्क का निर्माण करना है। बैठक का समापन सभी सदस्यों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन के साथ
Jd News Vision