Breaking News

भारत बना टी-२० विश्व चैम्पियन….

जेडी न्यूज विजन…..

विषय- रचना- भारत बना टी-२० विश्व चैम्पियन….

भारत बना टी-२० विश्व चैम्पियन…

चलो चलें गर्वसे, नरेनद्र क्रिकेट स्टेडियममें बधाई देने यारों,
देखो जश्बा, अष्ट मार्चको कैसे खेलतें हैं विश्वकप प्यारों।

बीस ओवर का अंतिम कप मुकाबला
न्युजीलैंड और भारत का है महाखेला

कप्तान सूर्यकुमार यादव और करतब धारी टीम विश्वासी,
खेलेंगे खिताबी तुफानी खेला, आज हो पलड़ा मैदान में भारी॥

अभिषेक संजू देखो, कैसा बल्ला घुमाये
माहौल बल्लेबल्ले, प्रारंभी क्या रंग जमाये

जिगर जोश जश्न, त्रिवेणी संगम झुमे आसमानी रंगे,
रनोंकी बौछार करें, किशन हार्दिक संग
शिवम उमंगें ॥

विशाल लक्ष्य देख, गात्र शिथिल हो गये कप्तान मिचल का,
फहरायेंगे तिरंगा, लपकों कैच तिसरा विश्वकप हो जाये अपना॥

तेज़ गेंदबाज़ बुमराह का करतब कामयाबी,
अक्षर वरुण संग अर्शदीप हार्दिक रंग ख्वाबी

लौट रहे प्रतिद्वंद्वी बल्लेबाज़ लेकर मायूसी
तिलक सजायें लपककर गेंद टीम विश्वासी॥

मेजबान टीम भारत बना टी-२० विश्व चैम्पियन,
घर गॉंव शहर विश्वमें लहरा तिरंगी गौरवान्वित जश्न॥

रमेश पटेल”आकाशदीप “
कैलिफ़ोर्निया

About admin

Check Also

नेपाल आपदा : : बालकनी में फंसा परिवार और चारों तरफ तबाही

Jdnews Vision… नेपाल के रसुवा जिले से 26 अगस्त को आई आपदा ने पूरे देश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *