Breaking News

खड़े ट्रालर में बालू लदा ट्रालर भिड़ा, चालक घायल…

Jdnews Vision…..

संतोष कुमार गुप्ता….

गजपुर बाजार :  : गगहा थाना क्षेत्र के चवरियां स्थित फोरलेन के जीरो प्वाइंट पर बुधवार दोपहर करीब तीन बजे खड़े ट्रालर में पीछे से आ रहे बालू लदे ट्रालर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बालू लदे ट्रालर का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार बड़हलगंज की ओर से आ रहा बालू लदा ट्रालर चवरियां जीरो प्वाइंट पर खड़े ट्रालर से जा भिड़ा। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रालर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में फंसकर घायल हो गया। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने चालक को बाहर निकालकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कौड़ीराम पहुंचाया।

घायल चालक की पहचान मऊ जिले के घोसी निवासी 30 वर्षीय शोभित के रूप में हुई। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने दोनों वाहनों को सड़क किनारे हटवाकर यातायात सामान्य कराया।

About admin

Check Also

सीएम योगी के आगमन से पहले कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनाथ सिकरवार हाउस अरेस्ट, आवास पर पुलिस का पहरा…

Jdnews Vision…. खेतागढ़ : : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगरा दौरे से पहले पुलिस-प्रशासन पूरी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *