Breaking News

हरित भविष्य के निर्माण का संकल्प, विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम…

जेडी न्यूज़ विज़न…

 

बिलासपुर, 6 जून : : भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, जिला संघ बिलासपुर द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय, चिंगराजपारा, बिलासपुर में वृक्षारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा अधिकाधिक वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रवीश गुप्ता (राज्य मुख्यालय आयुक्त, स्काउट) रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में राजेन्द्र कुमार साहू (जिला मुख्य आयुक्त) एवं विजय कुमार टांडे (जिला शिक्षा अधिकारी एवं पदेन जिला आयुक्त, स्काउट) संस्था की प्राचार्य अल्का चौबे
उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ किया गया। अतिथियों द्वारा विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया तथा उपस्थित विद्यार्थियों, स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स एवं रेंजर्स को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। अपने उद्बोधन में अतिथियों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। वृक्षारोपण, जल संरक्षण एवं स्वच्छता जैसे कार्यों के माध्यम से ही हम आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित एवं स्वस्थ पर्यावरण सुनिश्चित कर सकते हैं। सभी को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल का संकल्प लेना चाहिए।

कार्यक्रम में बीना यादव (राज्य संयुक्त सचिव), विजय कुमार यादव (सहायक राज्य आयुक्त), सुश्री लता यादव (जिला सचिव), डॉ. पूनम सिंह (जिला संगठन आयुक्त गाइड), माधुरी यादव (जिला प्रशिक्षण आयुक्त, गाइड), संतोष कुमार त्रिपाठी (जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट), डॉ. प्रदीप कुमार निर्णेजक, शत्रुघ्न सूर्यवंशी, पुष्पा शर्मा, अपर्णा सारखेल, डॉ. शीला शर्मा, शोभा जायसवाल, सुश्री निधि कश्यप, सुश्री निशा साहू, शशांक विश्वकर्मा (जिला मीडिया प्रभारी), चंद्रशेखर पंकज (अध्यक्ष, जिला यूथ कमेटी) सहित जिले के स्काउटर-गाइडर, रोवर-रेंजर एवं पदाधिकारीगण उपस्थितh रहे।

कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण एवं अधिकाधिक वृक्षारोपण के संकल्प के साथ हुआ।

About admin

Check Also

डॉ नीरज कुमार “नीर” के संगीत एल्बम “मुरली मनोहर श्याम” का वैश्विक विमोचन

जेडी न्यूज विजन…. नई दिल्ली: :  केशव कल्चर फाउंडेशन, दिल्ली के तत्वावधान में के.सी. स्टूडियो, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *