Breaking News

अवैध शराब के विरुद्ध चकरभाठा पुलिस की ताबड़तोड़ प्रहार….

जेडी न्यूज़ विज़न…..

बिलासपुर( छत्तीसगढ़ ): :  अवैध शराब के विरुद्ध चकरभाठा पुलिस की ताबड़तोड़ प्रहार….

* तीन शराब कोचियों पर की गई एक साथ कार्यवाही…

* तीनो शराब कोचियों के पास से अलग अलग स्थानों से 60 पाव देशी प्लेन शराब कीमती 4800 रुपए एवं 86 लीटर महुआ शराब कीमती 17200 रुपए एवं एक मोटर साइकल क्रमांक CG 10 CE 5871 को किया गया जप्त…

* तीनों शराब कोचिये के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत की गई कार्यवाही….

घटना का विवरण – इस प्रकार है कि थाना चकरभाठा क्षेत्र में लगातार अवैध शराब बिक्री करने की सूचना प्राप्त हो रही थी जिस पर कई बार रेड कार्यवाही करने के बाद भी शराब कोचिये पकड़ में नहीं आ रहे थे जिस पर पुलिस द्वारा गुप्त रूप से मुखबिर तैनात कर सूचना एकत्रित किया जा रहा था। आज दिनांक को जरिए मुखबिर सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए तत्काल थाना स्तर पर टीम बनाकर मुखबिर के बताए तीन अलग अलग स्थानों पर रेड कार्यवाही किया गया। जहां ग्राम नागराडीह से आर्यन रात्रे के पास से 46 लीटर महुआ शराब कीमती 9200 रुपए के साथ एक मोटर साइकिल क्रमांक CG10CE5871, अचानकपुर से लच्छी संवरा के पास से 60 पाव देशी प्लेन मंदिर कीमती 4800 रुपए एवं सत्तर खोली चकरभाठा से राधा वर्मा के कब्जे से 40 लीटर महुआ शराब जप्त किया गया है। तीनों को अभिरक्षा में लेकर थाना लाकर पूछताछ किया गया जो उक्त शराब को बिक्री करने रखना बताये। तीनों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की उक्त धारा के अंतर्गत विधिवत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।

नोट :- थाना चकरभाठा पुलिस की आमजनों से अपील – सभी थाना क्षेत्र के आम नागरिकों से निवेदन है कि किसी प्रकार की अवैधानिक कार्य या आपराधिक गतिविधियों की जानकारी मिलने पर तत्कात थाना चकरभाठा या डायल 112 पर सूचित करने की कृपा करें।

About admin

Check Also

डॉ नीरज कुमार “नीर” के संगीत एल्बम “मुरली मनोहर श्याम” का वैश्विक विमोचन

जेडी न्यूज विजन…. नई दिल्ली: :  केशव कल्चर फाउंडेशन, दिल्ली के तत्वावधान में के.सी. स्टूडियो, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *