Jdnews Vision…..
जिला बिलासपुर:( छ.ग.) एक्सीडेंट कर मृत्युकारित करने वाले आरोपी को हिरीं पुलिस ने किया गिरफ्तार

आरोपी को गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया जेल…
विवरणः मामले का सक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 21.07.2026 के सुबह 07:30 बजे सूचना मिला कि ग्राम मेड़पार-बाजार मोती लाल जायसवाल के खेत में ट्रेक्टर पलटने से दो लोगों की मौत तथा कुछ लोग घायल हो गये है कि सूचना मिलने पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुये उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण मधुलिका सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय चकरभाठा नूपुर उपाध्याय को देकर आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर निरीक्षक दामोदर मिश्रा थाना प्रभारी हिर्री द्वारा टीम बनाकर मेड़पार-बाजार मोती लाल जायसवाल के खेत के पास पहुंचा तथा आरोपी ट्रेक्टर चालक चन्द्रशेखर पटेल पिता रामलाल पटेल उम्र 26 साल साकिन मेड़पार-बाजार थाना हिर्री के कब्जे से बिना नंबर की ट्रेक्टर का इंजन एवं ट्रॉली जप्त किया गया, आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा सदर का आरोप सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
Jd News Vision