Jdnews विज़ने….
बिलासपुर : : कलमीटार रोड में धारदार चाकू दिखाकर राहगीरों को डराने धमकाने वाले आदतन बदमाश पर रतनपुर पुलिस का प्रहार…
आरोपी के कब्जे से बटनदार चाकू को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल…
दिनांक 22.07.2026 को थाना रतनपुर में सूचना मिला कि एक व्यक्ति कलमीटार रोड में बटनदार चाकू लेकर आने-जाने वालों को डरा धमका रहा है कि सूचना पर मामला गंभीर प्रवृत्ति का होने से थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय के द्वारा घटना के संबंध में उच्च अधिकारियों को अवगत कराकर, चाकू लहराने वाले बदमाश को पकड़ने टीम गठित कर कलमीटार रोड शराब भट्ठी के पास रवाना किया जहाँ घेराबंदी कर बटनदार चाकू लहरा रहे बदमाश मनीष ऊर्फ बंधन गोस्वामी को पकड़कर धारदार चाकू के साथ थाना लाये व उक्त व्यक्ति पर आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को जेल भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में वर्तमान थाना प्रभारी रतनपुर निरी. निलेश पाण्डेय, प्रशिक्षु उपनिरी. अनिल सिंह, पवन ठाकुर, देवानंद चन्द्राकर का विशेष योगदान रहा।
Jd News Vision