Breaking News

नकली ज्वेलरी बेचकर ज्वैलर्स से 1.22 लाख की ठगी

Jdnews Vision

..चेक करने पर ज्वेलरी निकली नकली, पुलिस से की शिकायत तो एक लाख वापस किया 22 हजार दूसरे दिन देने का वादा करने के बाद भी वापस नही किया…

..पुलिस ज्वैलर्स से तहरीर लेने के बाद भी नही कर रही कार्यवाईं…

लखनऊ : : सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में एक व्यक्ति ने नकली ज्वेलरी बेचकर ज्वेलर्स को 1.22 लाख का चूना लगाने में कामयाब रहा। ज्वेलर्स ने जब कारीगर बुलाकर सोने की जांच कराई तो पूरी तरह सोना पूरी तरह नकली निकला। ज्वेलर्स ने पुलिस से कंप्लेंट करने के साथ विक्रेता को फोन कर दुकान पर बुलाया और नकली जूलरी बेचने म आरोप लगाया। इसके बाद बिक्रेता ने एक लाख रुपये ज्वेलर्स को वापस किए, लेकिन 22 हजार ऑनलाइन पेमेंट का रुपया वापस नहीं किया। कई बार ज्वेलर्स ने पुलिस से निवेदन किया जिससे उसका 22 हजार वापस मिल जाये लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नही की। अब आरोपित रुपया वापस करने से मना कर रहा है।

 

अर्जुनगंज स्थित राधे ज्वेलर्स के मालिक संजय निगम ने बताया कि अर्जुनगंज क्षेत्र के ही रहने वाले राज नारायण सिंह अपनी पत्नी के साथ बीते 07 जुलाई को दुकान पर पहुंचे इसके बाद उन्होंने एक गोल्ड की चेन निकालकर उसे बेचने को कहा जिसके बाद ज्वेलर्स संजय निगम ने एक लाख 22 हजार उसे चैन की कीमत लगाई। राजनारायण उसे बेचने को तैयार हो गया, ज्वेलर्स का आरोप है की उसने नकली चैन देकर मुझे मुझे 1.22 लाख रुपए ले लिए । जिसमें ₹ एक लाख नगद दिया व 22 हजार ऑनलाइन पेमेंट किया । थोड़ी देर बाद जब ज्वेलर्स कारीगर दुकान पहुंचा तो उसे चैन चेक करने को बोला चेकिंग के दौरान सोना नकली निकला। पीड़ित ने पहले पुलिस को घटना की जानकारी दी

फिर आरोपित को फोन से संपर्क कर नकली सोना बेचने की जानकारी दी गई। दुकान पर आकर उसने पैसा वापस करने की बात कही थोड़ी देर बाद अपनी पत्नी के साथ आकर एक लाख रुपए जो नगद लिए थे वापस कर दिए लेकिन ज्वेलर्स द्वारा दिया गया ऑनलाइन पेमेंट 22 हजार वापस नहीं किया। पीड़ित ने कई दिन भी जाने के बाद आरोपित को फोन कर पैसा वापस मांगा तो वह फोन पर ही गाली गलौज करने लगा। सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस इस मामले में पीड़ित के द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र पर कार्रवाई करने के बजाय आरोपित को ही संरक्षण देने का काम कर रही है। शिकायत के बाद भी आरोपित को पुलिस बुलवाकर पीड़ित का न रुपया दिलवा रही है न ही उसका मुकदमा दर्ज कर रही हैं।

इस संबंध में जब थानाध्यक्ष राजीव रंजन उपाध्याय से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

About admin

Check Also

कृषक एकता समिति के बैनर और झंडे लेकर सौकडो किसान आवास बिकास के कार्यालय पंहुचे….

Jdnews Vision…. (सुरेन्द्र कुमार वर्मा ) लखनऊ: :  गोसाई गंज से आज जुलूस बना कर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *