Breaking News

बिजली विभाग की शिकायतों पर DM शख्त ..बोले-XEN का मेडिकल कराओ, तबीयत तो ठीक है … सस्पेंड करो…

जेडी न्यूज़ विज़न….

 आज शाम छह बजे तक समस्याओं के निपटारे का निर्देश…

शाहजहांपुर  : : नगर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में बिजली विभाग के एक्सईएन की गैरहाजिरी और शिकायतों के अंबार पर डीएम का गुस्सा फूट पड़ा। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने सीएमओ को एक्सईएन का मेडिकल कराने के निर्देश देते हुए साफ कहा कि यदि तबीयत ठीक है तो उन्हें निलंबित किया जाए।

साथ ही अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए सभी शिकायतों का अगले दिन तक निस्तारण करने के निर्देश दिए।

पुवायां तहसील सभागार में आयोजित समाधान दिवस में राजस्व और बिजली विभाग से जुड़ी शिकायतें सबसे ज्यादा पहुंचीं। भीषण गर्मी के बीच फरियादियों की लंबी लाइन लगी रही। डीएम और एसपी ने करीब तीन घंटे तक बैठकर डेढ़ सौ से अधिक लोगों की शिकायतें सुनीं। इसके बाद डीएम ने तहसीलदार से शेष फरियादियों की संख्या पूछी तो जानकारी मिली कि अभी भी सौ से अधिक लोग अपनी शिकायत लेकर इंतजार कर रहे हैं। इस पर डीएम ने एसडीएम और तहसीलदार को फटकार लगाते हुए कहा कि फील्ड कर्मचारी काम नहीं कर रहे हैं, इसलिए छोटे-छोटे मामले भी समाधान दिवस तक पहुंच रहे हैं। इसी दौरान ग्राम टेहरी के किसान ने मेड़बंदी की शिकायत दर्ज कराई।

मामले में जानकारी लेने पर राजस्व निरीक्षक गंगसरा आदर्श कुमार संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इस पर डीएम ने उन्हें तत्काल निलंबित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार, डीएफओ सचिन कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विवेक कुमार मिश्रा, जिला विकास अधिकारी ऋषिपाल सिंह एवं उप जिलाधिकारी पुवायां सदानंद सरोज साहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

नहीं पहुंचे थे बिजली निगम के एक्सईएन पुनीत निगम

बिजली विभाग की समीक्षा के दौरान पता चला कि एक्सईएन पुनीत निगम समाधान दिवस में बिना सूचना अनुपस्थित रहे और अपने स्थान पर एसडीओ राजू कुमार को भेज दिया। एसडीओ ने बताया कि एक्सईएन की तबीयत खराब है। इस पर डीएम ने सीएमओ को मेडिकल परीक्षण कराने के निर्देश देते हुए कहा कि यदि स्वास्थ्य ठीक पाया जाए तो तत्काल निलंबन की कार्रवाई की जाए।

रविवार शाम छह बजे तक समस्याओं के निपटारे का निर्देश

डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व, विद्युत एवं आपूर्ति विभाग की प्राप्त शिकायतों को शनिवार को ही व्यवस्थित कर रविवार को संतोषजनक निस्तारण कराते हुए शाम 6:00 बजे तक आवास पर आकर अवगत कराना सुनिश्चित करें। संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व 106, विद्युत 19, पुलिस 14, विकास 22 एवं अन्य विभाग की 14 कुल 175 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें से 06 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया।

About admin

Check Also

सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में मिले शव की हुई शिनाख्त…

Jdnews Vision…. आशियाना थाने में थी गुमशुदगी दर्ज.. लापता युवक की हुई पहचान… लखनऊ : …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *