Breaking News

दानवीर भामाशाह जयंती पर सम्मानित किए गए व्यापारी

जेडी न्यूज विजन….

तुलसीपुर : :  उ.प्र.उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने दानवीर भामाशाह जयंती को व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में मनाया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला महामंत्री दिलीप कुमार गुप्ता व अध्यक्षता श्याम बिहारी अग्रहरि ने की।
कार्यक्रम की शुरुआत भामाशाह के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई। मुख्य अतिथि ने कहा कि दान केवल धन देने का नाम नहीं बल्कि समय,समर्पण और बलिदान का नाम है,राष्ट्र भक्ति शब्दों में नहीं कर्मों में होनी चाहिए प्रत्येक व्यक्ति के अंदर राष्ट्र प्रथम की भावना होनी चाहिए।महामन्त्री रूप चन्द्र गुप्ता ने कहा कि समाज सेवा व दान पुण्य को जीवन का अंग बनाए देश की एकता व अखंडता की रक्षा करें व महाराणा प्रताप तथा भामाशाह के आदर्शों पर चलें।

इस स अवसर पर नगर के सात वरिष्ठ व्यापारियों विजय कुमार गुप्ता,अरुण देव आर्य,संतोष जायसवाल,निज़ामुद्दीन, मो.असगर आढ़ती,राम गोपाल कश्यप,ठाकुर प्रसाद मोदनवाल को अंग वस्त्र,स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्याम बिहारी अग्रहरि ने सभी का आवाहन किया कि जिस प्रकार भामाशाह ने समाज व राष्ट्र के लिए अपना सर्वोच्च त्याग और समर्पण किया उसी प्रकार हम सभी को भी समाज और मानवता की सेवा के लिए तैयार रहना चाहिए।युवा अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता,अभय देव आर्य,महेश गोयल,राधेश्याम चौरसिया,शिव कुमार कसौधन,राम गोपाल गुप्ता,ओम प्रकाश अग्रहरि व मीडिया प्रभारी जय सिंह मौजूद रहे।

About admin

Check Also

दलालों द्वारा होते बैनामे निष्पादित बिक़य धन राशि मिलती नहीं

जेडी न्यूज़ विज़न… मुन्नू लाल तिवारी…. मोहन लाल गंज लखनऊ तहसील में होते बैनामे निष्पादित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *