Breaking News

एनएचआरआईपीओ मानवाधिकार के पदाधिकारियों ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प….

Jdnews विज़न….

लखनऊ,27 जुलाई  : : कल कसमंडी क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सूचनाधिकार संरक्षण संगठन (NHRIPO) के राष्ट्रीय अध्यक्ष  एस.के.मोदनवाल के नेतृत्व में वृक्षारोपण किया गया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मोदनवाल ने पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के प्रति अपनी दायित्व का निर्वहन करते हुए *”एक पेड़ माँ के नाम”* अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण किया । उन्होंने बताया कि यह पौधारोपण भारत सरकार के बहुमुखी अभियान द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति के प्रति *”एक पेड़ माँ के नाम”* के आह्वान से प्रेरित होकर किया गया है। इस अभियान का उद्देश्य प्रकृति के संरक्षण के साथ-साथ माँ के प्रति सम्मान और पर्यावरण के प्रति जन जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अपनी माँ के सम्मान में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए तथा उसकी नियमित देखभाल भी करें, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं हरित वातावरण मिल सकें। वृक्ष केवल पर्यावरण की रक्षा ही नहीं करते बल्कि मानव जीवन, जलवायु संतुलन और जैव विविधता के संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

श्री मोदनवाल ने समाज के सभी वर्गों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने और अधिक से अधिंक पौधे लगाने का आह्वान कियाl इस दौरान फरहत एजाज राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुदेश कुमार निजी सचिव राष्ट्रीय अध्यक्ष, हरिकेश तिवारी जिला उपाध्यक्ष, मीरा साहू मंडल उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, मधु गौतम वार्ड अध्यक्ष,अभय गुप्ता, सहित संगठन के इत्यादि पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण कार्यक्रम में भागीदारी निभाते हुए धरती मां को हरा भरा बनाने में अपना योगदान देने पर्यावरण संरक्षण के प्रति संकल्प लिया।

About admin

Check Also

तुलसीपुर में बिजली व्यवस्था ध्वस्त, व्यापार मंडल ने तहसीलदार को सौंपा चार सूत्रीय ज्ञापन…

Jdnews Vision…   तुलसीपुर : : उमस भरी भीषण गर्मी के बीच नगर की विद्युत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *