Jdnews Vision….
(संतोष कुमार गुप्ता )
कौड़ीराम के करीब थाना गगहा क्षेत्र के अंतर्गत दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता निधि की उसके ससुराल वालों द्वारा पीट-पीटकर हत्या करने का सनसनीखेज आरोप लगाया गया है। मृतका के पिता ने थाना गगहा पुलिस को शिकायती पत्र सौंपकर दामाद सहित ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
थाना गोला क्षेत्र के ग्राम सेमरी निवासी पीड़ित पिता संतोष तिवारी द्वारा पुलिस को दी गई लिखित तहरीर के आधार पर गगहा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है
Jd News Vision