Jdnews vision…
संतोष कुमार गुप्ता
– जी.डी.इंटर कालेज में शपथ ग्रहण समारोह का हुआ आयोजन
कौड़ीराम : : उपनगर स्थित सीबीएसई बोर्ड द्वारा संचालित जी डी इंटर कालेज में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लोकतांत्रिक परम्परा के अनुसार निर्वाचित स्कूल कैप्टन,ब्वायज हेड,गर्ल्स हेड हाउस हेड के शपथग्रहण समारोह में निर्वाचित विद्यार्थियों ने शपथ लिया। समारोह को संबोधित करते हुए सर्वोदय किसान पीजी कालेज कौड़ीराम के प्राचार्य डॉ आर के राय ने कहा कि सत्यनिष्ठा के साथ जीवन व्यतीत करने पर सही कर्म का निर्धारण होता है, समाज में आप के प्रति विश्वास की भावना जागृत होती है।

जी डी इंटर कालेज के डायरेक्टर इंजीनियर गौरव ने अपने चरित्र के बल पर समाज में विश्वास पैदा किया है,जो प्रगतिशीलता का द्योतक है। डीसीएफ के निवर्तमान सभापति व द धुरियापार चीनी मिल सहकारी समिति के उपसभापति गुलाब रध्वज उर्फ महंथ सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्वस्थ प्रतिस्पर्धा प्रतिभाओं को निखारने का कार्य करती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के संस्थापक मार्कण्डेय राय ने किया। कार्यक्रम में निर्वाचित विद्यार्थियों को डॉ आर के राय, गुलाब रध्वज उर्फ महंथ सिंह, मार्कण्डेय राय, डॉ अमिताभ पाण्डेय, प्रधानाचार्य रानी राय ने सैश व डिजगिनिशन बैज लगाकर सम्मानित किया। उक्त अवसर पर छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
Jd News Vision