महादेवा गांव में ज्ञान स्थली रेडियो एफएम 89.6 ने चलाया संचारी रोग जागरूकता अभियान…

Jdnews Vision…

(गोंडा हरीश गुप्ता

गोण्डा: :  संचारी रोगों (जैसे डेंगू, मलेरिया) से बचाव के लिए केवल सरकारी प्रयास ही काफी नहीं हैं, बल्कि इसके लिए आम जनता में जागरूकता, स्वच्छता और जनभागीदारी का होना बेहद आवश्यक है। इसी उद्देश्य के साथ जनपद के लोकप्रिय रेडियो स्टेशन ‘रेडियो ज्ञानस्थली 89.6 FM गोण्डा’ की टीम ने ‘सेहत सही, लाभ कई’ कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखंड के महादेवा गांव में पहुंचकर ‘संचारी रोग जागरूकता अभियान’ चलाया। अभियान के दौरान रेडियो टीम ने ग्रामीणों के बीच पहुंचकर उन्हें मानसूनी और संचारी रोगों के प्रति सतर्क किया। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए टीम के सदस्यों ने डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, डायरिया तथा अन्य संचारी रोगों के मुख्य लक्षणों के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही, इनसे बचाव के प्रभावी उपायों पर चर्चा की गई।रेडियो टीम ने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने घरों के आसपास पानी न इकट्ठा होने दें, क्योंकि ठहरे हुए पानी में ही मच्छरों का प्रजनन होता है।

इसके अलावा, स्वच्छता का महत्व समझाते हुए नियमित साफ-सफाई रखने, साफ पानी का उपयोग करने और सोते समय मच्छरदानी या अन्य सुरक्षात्मक उपायों को अपनाने पर जोर दिया गया। रेडियो ज्ञानस्थली की टीम ने ग्रामीणों को सचेत करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार का बुखार या संचारी रोग के लक्षण दिखाई देने पर झाड़-फूंक या झोलाछाप डॉक्टरों के चक्कर में न पड़ें, ऐसी स्थिति में तुरंत नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र जाकर डॉक्टर से मुफ्त उपचार और चिकित्सकीय सलाह लें। अभियान के समापन पर ग्रामीणों ने भी इस बात का संकल्प लिया कि वे “स्वच्छ वातावरण अपनाएंगे और संचारी रोगों को दूर भगाएंगे। “कार्यक्रम में गांव के संभ्रांत नागरिकों सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

About admin

Check Also

नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा नामकरण संघर्ष समिति की संचालन समिति का किया गया गठन 

Jdnews vision…. ग्रेटर नोयडा : : यहां एक विशेष बैठक में नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *