Breaking News

मिलेट्स की वैज्ञानिक खेती से बढ़ेगी किसानों की आय, पोषण और पर्यावरण संरक्षण को मिलेगा बल- डा एस.के. सिंह….

Jdnews Vision

संतोष कुमार गुप्ता…

कौड़ीराम : : विकास खंड कौड़ीराम में आज दिनांक 25 जुलाई 2026 को कृषि विभाग द्वारा “मिलेट्स की वैज्ञानिक खेती” विषय पर कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रगतिशील कृषक श्री रवीन्द्र नाथ दूबे ने की। प्रशिक्षण में क्षेत्र के बड़ी संख्या में कृषकों ने भाग लेकर मोटे अनाजों की उन्नत एवं वैज्ञानिक खेती की जानकारी प्राप्त की।

कृषि विज्ञान केंद्र, बेलीपार के पशुपालन वैज्ञानिक डॉ. एस.के. सिंह ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि मिलेट्स कम पानी, कम लागत और प्रतिकूल परिस्थितियों में भी बेहतर उत्पादन देने वाली फसलें हैं। उन्होंने श्री अन्न (मिलेट्स) की वैज्ञानिक खेती, उन्नत किस्मों के चयन, संतुलित पोषण प्रबंधन, खरपतवार एवं कीट-रोग नियंत्रण तथा मूल्य संवर्धन एवं विपणन की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मिलेट्स न केवल किसानों की आय बढ़ाने में सहायक हैं, बल्कि पोषण सुरक्षा और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का प्रभावी समाधान भी हैं।

खंड विकास अधिकारी ने कहा कि सरकार किसानों को मोटे अनाजों की खेती के लिए निरंतर प्रोत्साहित कर रही है। वैज्ञानिक तकनीकों को अपनाकर किसान उत्पादन एवं आय में वृद्धि कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से विभागीय योजनाओं का लाभ उठाने तथा आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने का आह्वान किया।

सहायक कृषि विकास अधिकारी श्री उमेश चंद्र शर्मा ने मिलेट्स प्रोत्साहन कार्यक्रम, विभागीय योजनाओं तथा गुणवत्तायुक्त बीज एवं तकनीकी सहयोग की जानकारी देते हुए किसानों को अधिक से अधिक क्षेत्रफल में श्री अन्न की खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया।

बीटीएम श्री दिनेश सिंह ने किसानों को कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं, प्रशिक्षण कार्यक्रमों तथा तकनीकी सहायता के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि वैज्ञानिक सलाह के अनुरूप खेती करने से उत्पादन लागत कम होगी और लाभ में वृद्धि होगी।

कीर्तिधाम एफ.पी.ओ. के  श्रवण यादव ने किसानों को एफ.पी.ओ. के माध्यम से सामूहिक विपणन, मूल्य संवर्धन एवं बेहतर बाजार उपलब्ध कराने की संभावनाओं पर प्रकाश डाला और किसानों से समूह आधारित खेती एवं विपणन से जुड़ने का आग्रह किया।

कार्यक्रम का संचालन श्री राम आधार यादव ने किया तथा उपस्थित सभी कृषकों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

About admin

Check Also

Lucknow Regional WSCS Organises One-Day Women’s Retreat…

Jdnews Vision…. Lucknow, 7 November : : The Lucknow Regional Women’s Society of Christian Service …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *