सीपत पुलिस के द्वारा नाबालिक बालिका को बहला फुसलाकर अपहरण कर ले जाने वालेे आरोपी को किया गिरफ्तार

Jdnews Vision…

बिलासपुर : :  25.07: :  सीपत पुलिस के द्वारा नाबालिक बालिका को बहला फुसलाकर अपहरण कर ले जाने वालेे आरोपी को किया गिरफ्तार…

पाक्सो एक्ट की धारा में आरोपी को भेजा गया न्यायिक रिमांड पर..

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 22.07.2026 को प्रार्थिया थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन पर से रिपोर्ट कराया कि इसकी नबालिक लडकी को आरोपी सुरेन्द्र यादव के द्वारा बहला फुसलाकर, अपहरण लेजाकर, शादी का झांसा देकर लगातार दैहिक शोषण करने कि रिपोर्ट पर थाना सीपत में अपराध क्रमांक 417/2026 धारा 137(2), 64(2)(एम) बीएनएस 6 पाक्सो एक्ट दर्ज कर विवेचना मे लिया गया है। पुलिस उप महानिरीक्षक एवम् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के द्वारा महिला एवं बच्चो से सम्बधित अपराध में जीरो टाॅलरेंस नीति के तहत त्वरित एवं सक्त कार्यवाही करने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है जिसके पालन में मुखबिर सूचना के आधार पर, पता साजी के दौरान आरोपी सुरेंद्र कुमार यादव अपने गृह ग्राम लूफा में होने की सूचना पर थाना प्रभारी सीपत द्वारा टीम गठीत कर तत्काल ग्राम ग्राम लूफा चैकी बेलगहना थाना कोटा रवाना किया गया, प्रकरण के आरोपी सुरेंद्र कुमार यादव को हिरासत में लेकर थाना लाया गया, पूछताछ बाद आरोपी सुरेंद्र कुमार यादव द्वारा जुर्म स्वीकार करने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

About admin

Check Also

*सोचा न था*

Jdnews Vision….. *सोचा न था*   आप चले जाएंगे छोड़कर सोचा न था, फिर देखेंगे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *