रेलवे अस्पताल के पास मारपीट करने वाले आरोपियो पर तारबाहर पुलिस का प्रहार…

-ः प्रेस विज्ञप्तिः-

थाना – तारबाहर, जिला –

बिलासपुर (छ.ग.) : :  रेलवे अस्पताल के पास मारपीट करने वाले आरोपियो पर तारबाहर पुलिस का प्रहार…

आरोपियो के द्वारा पैसे की लालच में हत्या करने की नियत से किया गया प्राणघातक हमला।

तारबाहर पुलिस की त्वरित कार्यवाही |

घटना में शामिल 2 आरोपी गिरफ्तार

मुख्य आरोपी व् एक अन्य फरार है जिसकी पता तलाश की जा रही है

विवेचना दौरान प्रकरण में अपराधिक षड्यंत्र और हत्या का प्रयास की धारा जोड़ क़र की जा रही विवेचना

 

नाम आरोपी- 1. नितिन टेकाम पिता लच्छू टेकाम उम्र 21 साल सा. वार्ड नं0 01 पतेराटोला थाना गौरेला जिला जीपीएम छ.ग. एवं 01 विधी से संघर्षरत् बालक

विवरण – मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी शिशिर कश्यप द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी दिनांक 04.07.2026 की सुबह करीब 07.00. बजे उसके पिता जी का फोन आया कि वह सुबह मार्निंग वाक मे गया था रेल्वे अस्पताल के पास पहुंचा था उसी समय तीन अज्ञात व्यक्ति मुंह में कपडा बांधे हाथ में डंडा लिए अश्लील गाली गलौच देते हुये जान से मार देगे कहकर मारपीट करने लगे कि रिपोर्ट पर थाना तारबाहर में अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। घटना गंभीर होने से पुलिस उप महानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर रजनेश सिंह (भापुसे) को अवगत कराया गया है जिनके द्वारा तत्काल कार्यवाही करने निर्देशित किया गया। उनके निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) बिलासपुर पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिटी कोतवाली गगन कुमार (भापुसे) के मार्गदर्शन पर निरी. रविन्द्र अनंत थाना प्रभारी थाना तारबाहर एवं accu की संयुक्त टीम बनाकर आरोपियों की पतातलास किया जा रहा था कि विवेचना दौरान सीसीटीव्ही फुटेज एवं तकनीकी साक्ष्यो के आधार पर घटना में उपयोग में लाये गये मोटर सायकल की पहचान कर संदेहियों के संबंध में साक्ष्य एकत्रित किया गया। फुटेज के आधार पर मो सा क़े मिले नंबर मो सा क पंजीकृत स्वामी से पूछताछ करने पर प्रकरण के चारो आरोपियों की पहचान किया गया|संदेही नितिन टेकाम पिता लच्छू टेकाम उम्र 21 वर्ष साकिन वार्ड नं 01 पटेराटोला थाना गौरेला जिला जीपीएम (छ.ग.) एवं विधी से संघर्षरत् बालक से पूछताछ करने पर गौरेला पेण्ड्रा निवासी दीपक तिवारी के द्वारा बिलासपुर के एक आदमी की हत्या करने के लिये पांच-पांच लाख रूपये की फिरौती देने का लालच दिया था। जिसके कहने पर अपचारी बालक अपनी मोटर सायकल बजाज पल्सर क्रमांक cg 31C 1957 से आरोपी नितिन और एक अन्य दोस्त गौरेला पेंडा निवासी साहिल सोनकर के साथ बिलासपुर आये थे |दीपक तिवारी भी बिलासपुर आया था | घटना दिनांक समय को दीपक तिवारी घटना स्थल के आसपास उपस्थित होकर मार्निंग वाक पर निकले श्याम कश्यप की हत्या करने की नियत से रेल्वे अस्पताल बिलासपुर तारबाहर के पास गौरेला से आये नितिन टेकाम और साहिल सोनकर तथा अपचारी बालक तीनो को इशारा कर बताये जाने पर कि यही वह वयक्ति है जिसका क़ि काम तमाम करना है ,कहने पर मो सा में सवार पीछे बैठे दो आरोपियों ने हत्या करने की नियत से अपन हाथ में रखे डण्डा से श्याम कश्यप के सिर,पैर,व् हाथ में मारकर चोट पहुंचाया गया और मारपीट कर उक्त मो.सा.से भाग जाना बताये। घटना में प्रयुक् एक लकडी का डण्डा,एक मो.सा.तथा एक मोबाइल को जप्त किय गया है |प्रकरण के मुख्य आरोपी दीपक तिवारी और साहिल सोनकर फरार है| आरोपी नितिन को गिर. कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया है एवं विधी से संघर्षरत् बालक को बाल न्यायालय में पेश किया गया है।विवेचना दौरान प्रकरण में अपराधिक षड्यंत्र और हत्या का प्रयास की धारा 61(2),109,55 bns जोड़क़र विवेचना की जा रही है |

About admin

Check Also

*सोचा न था*

Jdnews Vision….. *सोचा न था*   आप चले जाएंगे छोड़कर सोचा न था, फिर देखेंगे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *