Breaking News

बर्लिंगटन से लालबाग तक पार्किंग माफिया और अतिक्रमण ने निगल ली सड़क..

Jdnews Vision….

सड़क बनी पार्किंग स्थल…

लखनऊ : :  तरफ शहर को ट्रैफिक से निजात दिलाने के लिए तरह-तरह के प्रयोग किये जा रहे हैं। दूसरी ओर, शहर के पॉश एरिया में सही पार्किंग की व्यवस्था न होने के कारण रोड पर गाड़ियां पार्क की जा रही हैं।

इसके साथ ही कुछ जगहों पर ठेले और गुमटी वालों ने सड़क के किनारे फुटपाथ को अपने कब्जे में ले रखा है। रोड पर गलत पार्किंग न हो और ठेले न लगें, इसकी जिम्मेदारी नगर निगम और स्थानीय पुलिस दोनों की है। पर उनकी लापरवाही और अनदेखी के कारण शहर का सबसे बिजी इलाका परेशानियों से जूझ रहा है…

सड़क को बना दिया पार्किंग

यहां 40 फीट की रोड पार्किंग की सही व्यवस्था न होने के कारण अतिक्रमण और गलत पार्किंग का स्थान बन गई है। दोनों ओर से करीब 10 से 12 फीट रोड को लोग पार्किंग के तौर पर इस्तेमाल कर रहे हैं। जिसकी वजह से अकसर जाम की समस्या सामने आती है। दैनिक जागरण आईनेक्स्ट टीम ने बुधवार को प्रमुख और सबसे व्यवस्त मार्गों में रहने वाले बर्लिंगटन चौराहे से लालबाग चौराहे तक की स्थिति देखी, जो तस्वीर सामने आई, वो चौकाने वाली थी। इस रोड पर स्थाई पार्किंग की व्यवस्था न होने के कारण भी लोगों को अपनी गाड़ी रोड पर पार्क करनी पड़ रही है। वहीं, नगर निगम और पुलिस इन्हें हटाने के लिए कोई कार्रवाई भी नहीं करती।

सीन-1

बर्लिंगटन चौराहे से थामसन स्कूल तक

बर्लिंगटन चौराहे से थामसन स्कूल की तरफ जाने वाली रोड की लंबाई करीब 800 से 900 मीटर है, जबकि चौड़ाई करीब 40 फीट की है। नियमानुसार, इस मार्ग पर प्रॉपर पार्किंग की सुविधा के साथ-साथ फुटपाथ क्लियर होना चाहिए साथ ही वेंडिंग जोन की सुविधा मिलनी चाहिए। मगर हालात इसके उलट नजर आए। रोड की दोनों तरफ गाड़ियां सड़क पर ही पार्क की जा रही हैं। इस स्थान पर फुटपाथ पर अस्थाई ठेले और गुमटियां दिखीं। लोग बीच सड़क अपनी गाड़ी रोककर सामान खरीदते हुए नजर आए। रोड पर वाहनों के पार्क होने से जाम की समस्या तो दिखी ही साथ में फुटपाथ न होने से पैदल चलने वाले लोग भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

ये तस्वीर नजर आई

18 बाइक खड़ी नजर आईं रोड के दोनों तरफ

39 कार भी रोड के दोनों तरफ खड़ी हुई दिखीं

11 ठेले भी फुटपाथ पर कब्जा किए हुए दिखे

सीन-2

थामसन स्कूल से लालबाग चौराहे तक

थामसन स्कूल से जब आप आगे बढ़ेंगे तो यहां रोड थोड़ी और चौड़ी होकर करीब 45 फीट की हो जाती है। लेकिन रोड की दोनों ओर यहां भी वही हाल है। हर कदम पर फुटपाथ पर आपको ठेले, कार दिखना आम बात लगेगा। जिसके कारण यह रोड भी दोनों ओर से छोटी होकर महज 35-38 फीट की ही रह जाती है।

ये नजर आई स्थिति

32 बाइक अस्थाई पार्किंग में खड़ी नजर आईं…

19 कार वाले भी रोड को घेरते हुए दिखे….

बोली पब्लिक…

बर्लिंगटन से लालबाग मार्ग पर पार्किंग की समस्या कई वर्षों से बनी हुई है। ग्राहक वाहन सड़क पर खड़े करते हैं, जिससे हर समय जाम लगता है। नगर निगम और पुलिस को नियमित अभियान चलाकर अवैध पार्किंग हटानी चाहिए और स्थायी पार्किंग की व्यवस्था करनी चाहिए।

ऋतिक गुप्ता….

ऑफिस आने-जाने के समय इस रोड पर सबसे ज्यादा परेशानी होती है। सड़क दोनों ओर से वाहनों से घिरी रहती है और पैदल चलने तक की जगह नहीं बचती। फुटपाथ पर ठेले लगने से लोग मजबूर होकर सड़क पर चलते हैं, जो दुर्घटना का कारण बन सकता है।

देवेश सिंह…

यह इलाका शहर का पॉश और व्यस्त क्षेत्र माना जाता है, फिर भी व्यवस्था बेहद खराब है। रोजाना कार्रवाई होने का दावा किया जाता है, लेकिन जमीन पर कुछ दिखाई नहीं देता। प्रशासन को अतिक्रमण हटाने के साथ वेंडिंग जोन तय करना चाहिए, तभी ट्रैफिक की समस्या कम होगी।

अरविंद बरनवाल…

सड़कों पर फैले अतिक्रमण की मुख्य वजह संबंधित विभागों की लापरवाही है। इसमें सबसे बड़ी जिम्मेदारी नगर निगम की है, उसके बाद पुलिस की भूमिका आती है। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बाद दोबारा नियमित कार्रवाई नहीं करना, ढीलापन और लापरवाही ही इस समस्या के प्रमुख कारण हैं।

नवनीत यादव

G.F…

Inextive

………..

About admin

Check Also

सूचना निदेशक द्वारा सभी अखबारों को समान विज्ञापन देने का आश्वासन….

Jdnews vision…. लखनऊ : : मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश त्रिवेदी ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *