Breaking News

आदर्श नगर पालिका परिषद कार्यालय में जनगणना-2027 की तैयारियों की समीक्षा….

JD NEWS VISION…..

अध्यक्ष डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू ने स्व-गणना को बताया जनभागीदारी का महत्वपूर्ण माध्यम….
बलरामपुर: :  आदर्श नगर पालिका परिषद कार्यालय में गुरुवार को अध्यक्ष डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश जनगणना-2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना से संबंधित बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्व-गणना (Self Enumeration) प्रक्रिया की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू ने कहा कि जनगणना-2027 का यह अभियान प्रत्येक परिवार एवं आवासीय विवरण के सटीक अभिलेखीकरण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सही एवं पारदर्शी आंकड़ों के आधार पर ही शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सकता है। ऐसे में सभी नागरिकों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।
उन्होंने नगरवासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग स्वयं स्व-गणना प्रक्रिया में भाग लें तथा अपने आसपास के लोगों को भी इस अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने बताया कि उन्होंने स्वयं भी अपनी स्व-गणना प्रक्रिया पूर्ण कर इस महत्वपूर्ण अभियान में सहभागिता सुनिश्चित की है।
बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जनगणना से संबंधित सभी कार्यों को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरी गंभीरता एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न कराया जाए। साथ ही आमजन को स्व-गणना प्रक्रिया के प्रति जागरूक करने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करने पर भी जोर दिया गया।
इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी लालचंद मौर्य,महेंद्र कुमार गुप्ता (स्टेट प्रशिक्षक/नोडल बलरामपुर),सभासदगण एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

About admin

Check Also

अलीगंज अग्निकांड : : 10 साल की लापरवाही, 15 छात्रों की मौत…अब SC ने LDA वीसी को किया तलब, पूछा…?

Jdnews Vision…. लखनऊ : : राजधानी के अलीगंज अग्निकांड  में 15 छात्रों की मौत के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *