प्रधान पति सहित सात लोग भेजे गए जेल….

Jdnews Vision…

लखनऊ : गोसाईगंज में मजदूर आजाद की हत्या के मामले में नामजद आरोपी प्रधानपति समेत सात लोगो को पुलिस ने जेल भेज दिया।

शुक्रवार की रात को नाली के विवाद को लेकर हुए झगड़े में आजाद की कर हत्या कर दी गई थी।जबकि उसकी पत्नी अंजू व दो अन्य पड़ोसियों सूरज और को भी पीट पीट कर लहूलुहान कर दिया गया था।जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।वहीं

घटना के बाद से गांव का माहौल तनावपूर्ण होने के चलते गांव में पीएसी की तैनाती कर दी गई थी।साथ ही थाने की पुलिस भी लगातार गश्त कर रही है।

पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात नाली से पानी निकासी को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई थी। इस दौरान आजाद(38) गंभीर रूप से घायल हो गया था।उसकी इलाज के दौरान गोसाईगंज सीएचसी पर मौत हो गई थी। मृतक की पत्नी अंजू की तहरीर पर पुलिस ने 16 नामजद सहित दो अज्ञात के ख़िलाफ़ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था।

पुलिस ने मामले में नामजद आरोपियों प्रधान पति हसीब, चंद्रिका,रामसूचित, अभिषेक, सुमित, अमित, राजकरण, को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।फरार चल रहे अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गठित की गई पुलिस की टीमें दबिश दे रही है।

एसएसआई प्रभात कुमार शुक्ला ने बताया कि गाव का माहौल शांत होने के बाद शनिवार को गांव से पीएसी को वापस बुला लिया गया है।वहीं मृतक का शव पोस्टमार्टम होकर न आ पाने के चलते अभी तक अंतिम संस्कार नही किया जा सका है।

आगामी प्रधानी के चुनावों से जोड़ी जा रही घटना…

रसूलपुर टिकनिया मऊ गांव में नाली के विवाद को लेकर हुई हत्या को कुछ लोग आगामी प्रधानी चुनावों से भी जोड़कर देख रहे हैं।क्योंकि लोगों का कहना है कि मृतक आजाद पूर्व प्रधान अब्दुल कवि के साथ रहता था। जबकि दूसरा पक्ष वर्तमान प्रधान इरम के पति मो ह0सीब के साथ।

शैलेन्द्र सिंह चौहान की रिपोर्ट…

……

 

About admin

Check Also

नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा नामकरण संघर्ष समिति की संचालन समिति का किया गया गठन 

Jdnews vision…. ग्रेटर नोयडा : : यहां एक विशेष बैठक में नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *