Jdnews Vision….
पुलिस ने नही दर्ज की एफआईआर, पीड़ित ने की अधिकारियों से शिकायत….
लखनऊ : : राजधानी के गोसाईंगंज थाना क्षेत्र में सड़क पर टकराने के बाद पीड़ित पक्ष के साथ मारपीट, लूटपाट और जान से मारने की कोशिश का मामला सामने आया है। पीड़ित नीरज जायसवाल ने थाना गोसाईंगंज में लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया है कि दुर्घटना के बाद आरोपी पक्ष ने उनके साथ अभद्रता, मारपीट और लूटपाट की तथा उनकी गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पीड़ित ने मामले में नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
तहरीर के अनुसार, 31 जुलाई 2026 की रात करीब 8:36 बजे नीरज जायसवाल के पिता सत्यनारायण जायसवाल अपनी स्कॉर्पियो (BR01FY0346) से चालक कृष्ण कुमार राय के साथ बिहार से दिल्ली जा रहे थे। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर टोल प्लाजा से करीब दो किलोमीटर पहले उनकी गाड़ी पंचर हो गई, जिसके बाद चालक ने वाहन सड़क किनारे खड़ा कर दिया।
इसी दौरान पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार (UP76 AT 4130) ने स्कॉर्पियो में जोरदार टक्कर मार दी। आरोप है कि हादसे के बाद कार सवार लोग अन्य वाहनों से अपने साथियों को बुलाकर मौके पर पहुंचे और चालक के साथ मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित का आरोप है कि हमलावरों ने गले से सोने की चेन तोड़ ली, गाड़ी में तोड़फोड़ की और जान से मारने की धमकी भी दी। और फरार हो गए।
वाहन में मिले आधार कार्ड के आधार पर एक आरोपी की पहचान अंकित पाल के रूप में हुई है। पीड़ित ने अंकित पाल सहित तीन-चार अज्ञात साथियों के विरुद्ध दुर्घटना करने, मारपीट, लूटपाट, जानलेवा हमला, गाड़ी क्षतिग्रस्त करने तथा अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की है।पीड़ित का आरोप है कि पुलिस ने लूट की धारा को हटाने के बाद मुकदमा दर्ज करने की बात कही। पीड़ित ने बताया कि जिसकीं शिकायत एसीपी गोसाईंगंज से भी की है।
बोले जिम्मेदार…
मामला संज्ञान में आया है। मौके पर समस्या निस्तारण को कार्यवाईं की जाएगी।
ऋषभ यादव
Acp गोसाईंगंज
शैलेन्द्र सिंह चौहान की रिपोर्ट….
….
Jd News Vision