Jdnews Vision….
आगरा : : एत्मादपुर तहसील परिसर में शनिवार को एडीएम प्रोटोकॉल अमरेंद्र कुमार वर्मा की अध्यक्षता में ‘संपूर्ण समाधान दिवस’ का आयोजन किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित होना था लेकिन जिलाधिकारी ओर मुख्य विकास अधिकारी नहीं पहुंचने से फरियादीओ में मायूसी छा गई इस दौरान क्षेत्र के दूर-दराज से आए ग्रामीणों ने अधिकारियों के सामने अपनी समस्याएं रखीं। दिवस में कुल 170 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 20 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।समाधान दिवस में सबसे अधिक मामले राजस्व विभाग से जुड़े रहे। राजस्व विभाग: 107 शिकायतें,पुलिस विभाग: 28 शिकायतें,विकास खंड (ब्लॉक): 18 शिकायतें,बिजली विभाग: 04 शिकायतें,ऐ डी पंचायत: 02 शिकायतें,चकबंदी विभाग: 01 शिकायत,आबकारी विभाग: 01 शिकायत,मंडी समिति: 01 शिकायत,नगर पालिका: 01 शिकायत,पीडब्ल्यूडी 01 शिकायतअन्य विभाग: 06 शिकायतें प्राप्त हुई। एडीएम प्रोटोकॉल अमरेंद्र कुमार वर्मा ने विभागीय अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं। कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारी अगले तहसील दिवस के आयोजन से पहले प्राप्त हुई समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें और उसकी आख्या (रिपोर्ट) कार्यालय में प्रस्तुत करें।इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा अरूण श्रीवास्तव उपजिलाधिकारी सुमित सिंह, तहसीलदार देवेंद्र प्रताप सिंह, एसीपी देवेश कुमार,,डिप्टी कमिश्नर मनरेगा रामायण सिंह यादव, जिला विकास अधिकारी भावना सिंह यादव, परियोजना निर्देशक रेनू कुमारी, उपायुक्त आजीविका मिशन प्रेम चंद्र खण्ड विकास अधिकारी विजय कुमार अग्रवाल,अमित अग्रवाल, सुनील कुमार, पंकज कुमार, शैलेन्द्र कुमार, आदि
Jd News Vision