Breaking News

कोटा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, गौवंश के अवैध वध एवं मांस विक्रय के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार 

Jdnews Vision…

बिलासपुर  : (छत्तीसगढ़):02 अगस्त : : कोटा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, गौवंश के अवैध वध एवं मांस विक्रय के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार…

*आरोपियों के कब्जे से गोमांस , घटना में प्रयुक्त खुरपा, टंगिया एवं मोटरसाइकिल जप्त…

*बीएनएस एवं छत्तीसगढ़ कृषिक पशु परिरक्षण अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई कर आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया…

पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा जिले में गौवंश के अवैध वध एवं मांस परिवहन/विक्रय जैसे अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मधुलिका सिंह एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी, कोटा नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी कोटा निरीक्षक शशिकांत भारद्वाज के नेतृत्व में थाना कोटा पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए घटना कारित कर फरार दोनों आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई।

विवरण-दिनांक 01.08.2026 को थाना कोटा को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि राहुल अनंत एवं राकेश अनंत, निवासी ग्राम दर्रीकापा, अपने मकान में अवैध रूप से गौवंश का वध कर उसका मांस संग्रहित कर विक्रय कर रहे हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए थाना कोटा पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई एवं घटनास्थल का निरीक्षण किया गया।

विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों एवं जांच के आधार पर आरोपी *राकेश अनंत, पिता रमेश अनंत, उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम दर्रीकापा, थाना कोटा, जिला बिलासपुर (छ.ग.) तथा राहुल अनंत, पिता सकरू अनंत, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम दर्रीकापा, थाना कोटा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)* को विधिवत गिरफ्तार किया गया।

आरोपियों के कब्जे से गोमांस टुकड़ा एवं हड्डी वजनी 35.40 किलो ग्राम 2 नग खुरपा चमड़ी, घटना में प्रयुक्त खुरपा चमड़ी काटने का हथियार, 2 नग टंगिया एवं मोटरसाइकिल क्रमांक CG 10 BK 9940 जप्त की गई। आरोपियों के विरुद्ध धारा 299(3), 5 भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं छत्तीसगढ़ कृषिक पशु परिरक्षण अधिनियम, 2004 की धारा 5 एवं 10 के अंतर्गत वैधानिक कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी शशिकांत भारद्वाज, उनि मीना ठाकुर, सउनि नहारूराम साहू, पीएसआई ऊषा निषाद, प्र.आर. गजेन्द्र सिंह, उमाशंकर राठौर, आर. संजय श्याम, ज्वाला सिंह, दीप कंवर का सराहनीय योगदान है।

About admin

Check Also

कई वर्षों से फरार चिटफंड आरोपी चैतराम केवट गिरफ्तार

Jdnews विज़ने….   कई वर्षों से फरार चिटफंड आरोपी चैतराम केवट गिरफ्तार   मुख्य बिंदु …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *