Breaking News

बिलासपुर◾आपरेशन प्रहार के तहत् मिली सफलता…

 

Jdnews Vision….

बिलासपुर◾आपरेशन प्रहार के तहत् मिली सफलता…

◾ बिल्हा पुलिस की अवैध शराब पर लगातार कार्यवाही।

◾बीट भ्रमण व जनसम्पर्क पर मिल रही अवैध कार्य की सूचना।

◾ शराब कोचियों मे बिल्हा पुलिस की दहशत।

◾आरोपी भारी मात्रा मे देशी शराब ब्रिकी हेतु रखा हुआ था।

◾ देशी प्लेन 20 नग व देशी मसाला 15 नग की बरामदगी।

◾ आरोपी से 6.3 लीटर शराब कीमती 3100 रूपये जप्ती।

◾ आरोपी को किया गया गिरफ्तार।

◾आरोपी को भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर।

◾ नाम आरोपी – प्रेम प्रसाद चतुर्वेदी पिता हरप्रसाद चतुर्वेदी उम्र 35 वर्ष निवासी घोघरा थाना बिल्हा जिला बिलासपुर (छ.ग.)

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि उमनि एवं वपुअ महोदय रजनेश सिंह बिलासपुर (भा.पु.से.) द्वारा जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारीयों को अवैध शराब ब्रिकी/शराब परिवहन करने वाले व्यक्तियों पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था, आदेश के परिपालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया मधुलिका सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय चकरभाठा राजेश जोशी के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी द्वारा थाना स्तर पर सिविल टीम गठित कर बिल्हा क्षेत्र के ग्रामीणो से सम्पर्क कर अवैध शराब ब्रिकी एवं परिवहन करने वाले व्यक्तियों के बारे मे जानकारी प्राप्त कर विश्वस्त मुखबीर के माध्यम से अवैध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी इसी क्रम मे दिनांक 02.08.2026 कोे मुखबीर सूचना मिला कि ग्राम घोघरा मे प्रेम प्रसाद चतुर्वेदी नाम का व्यक्ति किराना दुकान मे काफी मात्रा मे अवैध शराब ब्रिकी के लिये रखा हुआ है सूचना पर सिविल टीम द्वारा मौके पर घोघरा पहुॅचकर प्रेम प्रसाद चतुर्वेदी के उपस्थिति मे किराना दुकान की तलाशी लेने पर दुकान अंदर रखे एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी मे 20 नग देशी प्लेन मात्रा 3.6 लीटर, देशी मसाला 15 नग मात्रा 2.7 लीटर, कुल जुमला 35 नग मात्रा 6.3 लीटर कीमती 3100 रूपये जप्त कर आरोपी प्रेम प्रसाद चतुर्वेदी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। आगे भी अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्यवाही जारी रहेगी।

 

उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, प्रशिक्षु उप निरीक्षीक प्रीति पैकरा, करण राज बघेल, प्र.आर. 786 अनिल बंजारे, आरक्षक 1390 संतोष मरकाम, 1431 अर्जुन जांगडे का विशेष योगदान रहा।

About admin

Check Also

कई वर्षों से फरार चिटफंड आरोपी चैतराम केवट गिरफ्तार

Jdnews विज़ने….   कई वर्षों से फरार चिटफंड आरोपी चैतराम केवट गिरफ्तार   मुख्य बिंदु …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *