Breaking News

सरोजिनी नगर में जलभराव से हाहाकार, बिजली पासी द्वितीय वार्ड के घरों में घुसे सांप-बिच्छू, दहशत में लोग…

Jdnews Vision…..

लखनऊ : :  सरोजिनी नगर क्षेत्र के बिजली पासी द्वितीय वार्ड में जलभराव से हाहाकार मचा हुआ है..स्थानीय निवासियों का कहना है कि जलभराव के कारण केवल आवागमन ही प्रभावित नहीं हुआ है, बल्कि सुरक्षा का भी भारी संकट खड़ा हो गया है गंदा पानी जमा होने से आए दिन घरों के भीतर सांप, बिच्छू और अन्य जहरीले जीव घुस रहे हैं।

इसके चलते मासूम बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की जान पर खतरा बना रहता है और कई बार लोगों को पूरी रात खौफ के साये में काटनी पड़ती है। स्थिर पानी में भारी तादाद में मच्छर पनप रहे हैं, जिससे क्षेत्र में डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया और अन्य संक्रामक बीमारियां फैलने का संकट मंडरा रहा है।

क्षेत्रवासियों का आरोप है कि थोड़ी सी बरसात होते ही पूरा इलाका तालाब में तब्दील हो जाता है। स्थानीय लोग कई बार संबंधित विभागों, नगर निगम के अफसरों और जनप्रतिनिधियों से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन आश्वासन के सिवाय अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया है। नालियों और नालों के चोक होने की वजह से पानी की निकासी नहीं हो पा रही है, जिससे लोगों का अपने ही घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।

क्षेत्र की बदहाल स्थिति को देखते हुए स्थानीय नागरिकों ने नगर निगम, जलकल विभाग और जिला प्रशासन से तुरंत हस्तक्षेप करने की मांग की है:

तत्काल निरीक्षण: प्रशासनिक अधिकारी क्षेत्र का मौका मुआयना कर जल निकासी की आपातकालीन व्यवस्था कराएं।

नालों की सफाई: क्षेत्र के सभी छोटे-बड़े नालों की त्वरित और गहरी सफाई कराई जाए।

स्थायी निर्माण कार्य: पानी की निकासी के लिए ठोस योजना बनाकर आवश्यक नाला निर्माण कार्य शुरू कराया जाए।

About admin

Check Also

ऋषि पंचमी पर विशेष…..

Jdnews Vision…. ऋषि पंचमी विशेष   भाद्रपद शुद्ध पंचमी को ऋषि पंचमी के तौर पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *