भारतीय किसान यूनियन टिकैत महिला विंग की जिला अध्यक्ष शमीमा खान ने ज्ञापन सौंपा….

Jdnews Vision….

(सुरेन्द्र कुमार वर्मा )

अमेठी जनपद में संयुक्त किसान मोर्चा के आवाहन पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत महिला विंग की जिला अध्यक्ष शमीमा खान ने जिलाधिकारी अमेठी के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपकर किसानों से जुड़े राष्ट्रीय और स्थानीय मुद्दों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की।

ज्ञापन में भारत–अमेरिका ट्रेड डील में भारतीय किसानों और डेयरी क्षेत्र के हितों की सुरक्षा, सभी फसलों पर एमएसपी की कानूनी गारंटी, मालविका स्टील लिमिटेड की 740 एकड़ अधिग्रहित भूमि भू-विस्थापित किसानों को वापस करने या प्रभावित परिवारों को रोजगार देने, हिंदुस्तान पेपर मिल एवं बीएचईएल इंसुलेटर प्लांट को पुनः संचालित करने, बीएचईएल के संविदा कर्मियों की बहाली, किसानों को समय पर नहरो में पानी उपलब्ध कराने, डीएपी-यूरिया खाद की पर्याप्त उपलब्धता तथा अन्य किसान और जनसमस्याओं के समाधान की मांग उठाई गई महिला जिला अध्यक्ष

ने कहा कि किसानों के हितों की अनदेखी स्वीकार नहीं की जाएगी। मांगों पर समयबद्ध कार्रवाई नहीं होने पर लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण आंदोलन किया जाएगा।

About admin

Check Also

नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा नामकरण संघर्ष समिति की संचालन समिति का किया गया गठन 

Jdnews vision…. ग्रेटर नोयडा : : यहां एक विशेष बैठक में नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *