Jdnews vision….
बलरामपुर : : कोतवाली देहात क्षेत्र के झौहना (गोसाई पुरवा) गांव से एक ऐसी खौफनाक और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। महज एक हफ्ते पहले मुंबई से घर लौटे 28 वर्षीय बजरंग गिरी, उनकी पत्नी कोमल (25), 3 साल की मासूम बेटी श्रद्धा और महज 10 महीने के दूधमुंहे बच्चे जयदीप की एक साथ मौत से पूरा परिवार पल भर में तबाह हो गया।
जिस घर में कल तक मासूम बच्चों की किलकारियां गूंजती थीं, आज वहां सिर्फ खामोशी और चीख-पुकार का मातम पसरा हुआ है। गांव के इतिहास में पहली बार एक साथ उजड़े इस परिवार को देखकर हर किसी का कलेजा कांप उठा है।
रहस्यमयी आग की साजिश या कोई गहरा राज?
ग्रामीणों के मुताबिक, इस भीषण हादसे से ठीक एक महीने पहले बजरंगी गिरी के बरामदे में खड़ी स्कॉर्पियो कार में रहस्यमयी तरीके से आग लग गई थी, जिसमें गाड़ी जलकर राख हो गई थी। अब 4 मौतों के बाद उस खौफनाक घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं।
क्या इस पूरे हत्याकांड/हादसे के पीछे कोई गहरी रंजिश है? या मुंबई कनेक्शन में छुपा है कोई बड़ा राज?
L
एक्शन में पुलिस: खंगाले जा रहे मोबाइल और मुंबई कनेक्शन
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने साफ किया है कि मामला बेहद संवेदनशील है और फॉरेंसिक टीम हर एक साक्ष्य को बारीकी से जुटा रही है।
एसपी विकास कुमार का बयान:
“बजरंगी गिरी के मुंबई प्रवास, कॉल डिटेल्स (Call Records), पारिवारिक व आर्थिक लेनदेन समेत हर एंगल से गहन पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद ही इस महात्रासदी की असली वजह सामने आएगी।”
गांव में छाया मातम, हर आंख नम
बजरंग गिरी के दोनों बड़े भाई पिछले 15 सालों से मुंबई में ट्रांसपोर्ट का बिजनेस करते हैं। करीब एक महीने पहले बजरंगी भी मुंबई गए थे और हफ़्ते भर पहले ही खुशियों के साथ घर लौटे थे। किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था कि हंसता-खेलता परिवार यूं अचानक मौत के आगोश में समा जाएगा।
Jd News Vision