Breaking News

एच पी वी का टीकाकरण अवश्य कराएं – डॉ0 संतोष वर्मा…

जेडी न्यूज़ विज़न…..

सन्तोष कुमार गुप्ता…

गोरखपुर : : कौड़ीराम: : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कौड़ीराम पर एच पी वी का टीकाकरण प्रत्येक सोमवार एवं बृहस्पतिवार को 14 वर्ष पूर्ण एवं 15 वर्ष से कम आयु की बालिकाओं को निःशुल्क दी जा रही हैं। यह जानकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कौड़ीराम के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ0 संतोष कुमार वर्मा ने दी हैं।
डॉ o वर्मा ने कौड़ीराम विकास खण्ड के सभी अभिभावकों से अपील किया है कि वे लोग अपने बालिकाओं को यह टीकाकरण अवश्य कराए जिससे महिलाओं में बढ़ रहे सर्वाइकल कैंसर को रोका जा सके।
उन्होंने क्षेत्र के सभी संभ्रांत नागरिकों एवं पत्रकार बंधुओं से अपील किया कि वे लोग अपने आस पास की जो भी बालिकाएं इस टीकाकरण के लिए पात्र हैं उनको एवं उनके अभिभावकों को टीकाकरण कराने के लिए प्रोत्साहित करें एवं इस राष्ट्रीय टीकाकरण में अपना सहयोग प्रदान करें।

About admin

Check Also

सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में मिले शव की हुई शिनाख्त…

Jdnews Vision…. आशियाना थाने में थी गुमशुदगी दर्ज.. लापता युवक की हुई पहचान… लखनऊ : …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *