Breaking News

रेलवे ने किसानों का किया रास्ता बंद सिस्टम सुधार संगठन (किसान) यूनियन ने सौंपा ज्ञापन…

Jdnews Vision….

 

आगरा : : तहसील एत्मादपुर क्षेत्र के गांव भीकनपुर स्थित सरकारी चकरोड गाटा संख्या 175 तथा दोनों तरफ मौके पर स्थित है, इसी सरकारी चकरोड अर्थात आम रास्ते पर अवैध तरीके से दीवार आदि लगाकर रास्ता बंद कर दिया है तथा चकरोड पर कब्जा कर लिया है, यह चकरोड किसानों के खेतों तथा राष्ट्रीय राजमार्ग तक जाता है, जिसके माध्यम से किसान अपने खेतों तथा आम जनमानस अपने गंतव्य तक एवं छात्र-छात्राएं विद्यालय जाते थे लेकिन दीवार लगाकर आम रास्ता बंद किए जाने के चलते किसानों को आम जनता को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है इसी के खिलाफ गांव तथा क्षेत्र के किसानों द्वारा तहसील मुख्यालय का घेराव कर प्रशासन को ज्ञापन सोपा गया था लेकिन उस पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई, इसी के खिलाफ आज सिस्टम सुधार संगठन (किसान) यूनियन ने रेल प्रबंधक महोदय आगरा जॉन को ज्ञापन सौंपा है तथा ज्ञापन के माध्यम से स्पष्ट रूप से कह दिया गया है कि यदि एक माह के अंदर स्थाई समाधान अर्थात अंडरपास नहीं बनाया गया तो डीआरएम मुख्यालय आगरा जॉन पर बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी रेलवे प्रशासन की होगी, ज्ञापन देने वालों में सिस्टम सुधार संगठन (किसान) यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंशुमन ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष रामवीर सिंह, मंडल अध्यक्ष पवन सिसोदिया, मंडल उपाध्यक्ष नरेंद्र त्यागी, जिला संरक्षक मनवीर सिंह, जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह (दादा), जिला उपाध्यक्ष टिंकू पुंडीर, तहसील उपाध्यक्ष योगेंद्र त्यागी, किसान नेता मोनू ठाकुर, किसान नेता जहान सिंह, सोबरन सिंह त्यागी, गोकुल सिंह त्यागी, राम प्रकाश त्यागी, ओम प्रकाश सिंह, होरीलाल सिंह, दिनेश भारद्वाज, दिनेश त्यागी, शैलेश शर्मा, चेतन त्यागी, देवेंद्र त्यागी, सचिनेद्र त्यागी, अजय त्यागी, विजय त्यागी, विष्णु पंडित, प्रवीण त्यागी, धर्मेंद्र त्यागी, सत्य प्रकाश त्यागी, रामनिवास त्यागी आदि

About admin

Check Also

कैंसर की दवा का मामला : : कीमत 2700 की..MRP 27 हजार रुपये…

Jdnews Vision….. सुप्रीम कोर्ट ने कहा- यह दिन-दहाड़े डकैती… कैंसर की दवाओं की एमआरपी से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *