Breaking News

विश्व हिन्दू महासंघ की मासिक बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रमों पर हुई चर्चा

Jdnews Vision….

बलरामपुर : : विश्व हिन्दू महासंघ बलरामपुर की मासिक बैठक जिला कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति जी के निर्देशानुसार प्रदेश अध्यक्ष सोशल मीडिया गंगा शर्मा कौशिक जी एवं जिलाध्यक्ष चौधरी विजय सिंह जी के नेतृत्व में सम्पन्न हुई। बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष मिथिलेश गिरी जी ने किया।

मुख्य अतिथि गंगा शर्मा कौशिक जी ने संगठन की आगामी गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि 14 से 16 अगस्त तक झांसी में प्रदेश स्तरीय बैठक आयोजित होगी। बैठक में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के विषय को लेकर आंदोलन के माध्यम से सरकार तक अपनी बात पहुंचाने की रणनीति पर भी चर्चा की जाएगी।

इस दौरान जिलाध्यक्ष चौधरी विजय सिंह जी ने जिला, ब्लॉक एवं ग्राम सभा स्तर के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि राष्ट्र सन्त महन्त अवेद्यनाथ जी महाराज जी की पुण्यतिथि के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।

बैठक में संगठन को ग्राम सभा स्तर तक मजबूत करने, अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को जोड़ने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने को लेकर पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे।

बैठक में तमाम पदाधिकारी तथा संगठन के सदस्य मौजूद रहे।

About admin

Check Also

दीपावली पर नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरू ने सफाईकर्मियों,अधिकारियों-कर्मचारियों एवं सभासदों को किया सम्मानित…. मातृशक्ति को भेंट की साड़ी…

Jdnews Vision…. मिष्ठान एवं उपहार वितरित कर दीं दीपावली सहित पांच पर्वों की शुभकामनाएं,नगर पालिका …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *