Jdnews Vision……
तुलसीपुर : (बलरामपुर) : : आखिर प्रकृति ने दिखा दिया लापरवाह लोगों की असली तस्वीर बताते चलो की पुरानी बाजार स्थित रामलीला पोखरा जो महात्मा गोपाल दास बाबा के सामने है जिसका सौंदर्य कर अभी कुछ वर्षों पूर्व हुआ देखने में अति सुंदर लग रहा है लेकिन उसी से लगा पुरानी बाजार से मनकौरा जाने वाली सड़क बेहद खराब और खस्ता हाल स्थिति में है लगता है
मखमल पर टाट का पैबंध है बताते चले कि पुरानी बाजार के मेन सड़क से कांशीराम कालोनी तथा यही सड़क कई ग्राम सभा तथा मोहल्ला स्कूलों व मंदिर आदि को जोड़ती है जिसकी हालत निहायत ही गरीब और दयनीय है इसकी देखभाल आदर्श नगर पंचायत को करना चाहिए इसके विषय में कई बार कहा भी जा चुका है कई प्रार्थना पत्र निवासियों द्वारा दिया जा चुका है कि उनके घरों तक नाली का पानी भर जाता है जिससे खाना पीना रहना दूभर हो चुका है फिर भी प्रशासन और शासन अभी गहरी निद्रा में सो रहे हैं साथ ही आंख और कान भी बंद किए हुए हैं जबकि मोहल्ला वासियों ने बताया कि हम चुनाव आने पर चुनाव का बहिष्कार भी करेंगे।
Jd News Vision