Breaking News

यूपी सरकार का बड़ा तोहफा, सभी बहनों के लिए 1 बड़ी खुशखबरी

Jdnews Vision….

लखनऊ: :  रक्षाबंधन के मौके पर उत्तर प्रदेश की बहनों और यात्रियों के लिए योगी सरकार ने बड़ी तैयारी की है। त्योहार के दौरान घर जाने वाले लोगों को बसों की कमी और लंबी प्रतीक्षा से परेशानी न हो, इसके लिए 26 से 31 अगस्त तक छह दिनों के लिए अतिरिक्त बसें चलाने के निर्देश दिए गए हैं।

परिवहन विभाग के मुताबिक त्योहार के दौरान यात्रियों की संख्या बढ़ने की संभावना को देखते हुए प्रमुख मार्गों पर बसों की उपलब्धता बढ़ाई जाएगी। खासतौर पर पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर जाने वाले यात्रियों की सुविधा पर विशेष ध्यान रहेगा। लखनऊ, कानपुर और अन्य प्रमुख शहरों के लिए भी मांग के अनुसार अतिरिक्त बसें संचालित की जाएंगी।

बस अड्डों पर मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

सरकार ने बसों की संख्या बढ़ाने के साथ यात्रियों की सुविधाओं को लेकर भी निर्देश जारी किए हैं। बस स्टेशनों पर साफ-सफाई, पीने के पानी, पर्याप्त रोशनी और प्रतीक्षालयों में पंखों की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है। यात्रियों को बसों के संचालन और उपलब्धता की जानकारी देने के लिए 24 घंटे कंट्रोल रूम भी सक्रिय रहेगा। भीड़ वाले बस अड्डों पर अधिकारी और पर्यवेक्षक मौजूद रहकर व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे।

 

दिल्ली से पूर्वांचल तक बढ़ेगी बस सेवा

त्योहार के दौरान यात्रियों की मांग के अनुसार दिल्ली से मुरादाबाद-बरेली होते हुए पूर्वी यूपी और दिल्ली से अलीगढ़-कानपुर होकर पूर्वांचल की ओर जाने वाली बस सेवाओं को बढ़ाया जा सकेगा। इसका उद्देश्य प्रमुख रूटों पर यात्रियों को आसानी से बस उपलब्ध कराना है।

परिवहन कर्मचारियों को भी मिलेगा प्रोत्साहन

रक्षाबंधन के दौरान लगातार सेवा देने वाले चालक, परिचालक और तकनीकी कर्मचारियों के लिए प्रोत्साहन योजना भी लागू की गई है। तय शर्तें पूरी करने वाले पात्र चालक-परिचालकों को छह दिनों में 1800 किलोमीटर बस संचालन पर 1200 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

वहीं निर्धारित अवधि में डिपो और क्षेत्रीय कार्यशाला में उपस्थित रहने वाले पात्र तकनीकी कर्मचारियों को 500 रुपये एकमुश्त प्रोत्साहन मिलेगा। सरकार का लक्ष्य है कि त्योहार के दौरान यात्रियों को सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक परिवहन सेवा मिल सके।

About admin

Check Also

एक युवक ने बदोसरायं थाने की पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप…

Jdnews Vision…. (सुरेन्द्र कुमार वर्मा ) ..चोरी का जुर्म कबूल कराने के लिए उसे उसके …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *