Breaking News

फरार आरोपी की सूचना देने पर मिलेगा ईनाम….

Jdnews Vision…..

 

बिलासपुर, 14 अगस्त : :पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर में दर्ज अपराध के फरार आरोपी की सूचना देने वालों के लिए 5 हजार रूपये के ईनाम की घोषणा की गई है। थाना मस्तूरी में दर्ज अपराध के आरोपी फिरोज खान, पिता आजाद अंसारी, उम्र 25 वर्ष, निवासी लखनपुर बाईपास, थाना कटघोरा, जिला कोरबा (छ.ग.) के संबंध में सूचना देने वाले व्यक्ति को 5 हजार रूपये का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा एवं पुरस्कार वितरण के संबंध में पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला बिलासपुर का निर्णय अंतिम होगा।

इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर 07752-223330, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण बिलासपुर 9479193003, पुलिस नियंत्रण कक्ष, बिलासपुर 07758-228504, मो.नं. 9479193099, थाना प्रभारी, मस्तूरी मो.नं. 9479193040 पर संपर्क किया जा सकता है।

About admin

Check Also

शराब पीने के पैसा मांगने नहीं देने पर मारपीट करने वाले फरार आरोपी को किया गया गिरफ्तार….

Jdnews Vision…. बिलासपुर (छ.ग.) :शराब पीने के पैसा मांगने नहीं देने पर मारपीट करने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *