Breaking News

मोदी ने 12 साल में बदल दिया भारत की तस्वीर : शशि थरूर …

जेडी न्यूज विजन….

..मोदी की विरासत भी उन्हीं की तरह भारत की राह तय करेगी…

नई दिल्ली:  : कांग्रेस के दिग्गज नेता डॉ. शशि थरूर ने एक लेख लिखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है। केरल के तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर अक्सर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी नेतृत्व क्षमता की तारीफ करते रहे हैं, जो पार्टी में ही उनके विरोधियों को कई बार रास नहीं आती हैं।

थरूर ने देश के पूर्व प्रधानमंत्रियों जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी के बाद पीएम मोदी के नेतृत्व की तारीफ की है और कहा है कि इससे यह बात तय हो गई है कि 21वीं सदी में भारत कैसे आगे बढ़ेगा।

शशि थरूर ने 12 साल में मोदी के कार्यकाल का किया आकलन

डॉ. शशि थरूर के कार्यालय ने गुरुवार को सोशल मीडिया एक्स पर प्रोजेक्ट सिंडिकेट में लिखे अपने एक लेख को री-पोस्ट करते हुए जिक्र किया। इसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है। शशि थरूर के ऑफिस ने लिखा-क्या पिछले 12 सालों में भारत में बुनियादी बदलाव आया है? प्रोजेक्ट सिंडिकेट के लिए अपने हालिया लेख में डॉ. शशि थरूर ने मोदी सरकार के दौर में हुई तरक्की और उससे जुड़ी चिंताओं का आकलन करते हैं और यह भी बताते हैं कि इसका भारत के भविष्य पर क्या असर होगा।

थरूर ने लिखा-12 साल में मोदी के कार्यकाल में जबरदस्त तरक्की

थरूर ने लेख में लिखा-पिछले 12 सालों में, भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में आर्थिक आधुनिकीकरण और सरकारी क्षमता बढ़ाने के मामले में जबरदस्त तरक्की हुई है। साथ ही संस्थागत स्वतंत्रता और अल्पसंख्यकों को शामिल करने के मामले में निराशाजनक गिरावट भी देखी गई है। यह रिकॉर्ड इस बात की अहम जानकारी देता है कि भारत 21वीं सदी में कैसे आगे बढ़ेगा।

मोदी आज नेहरू और इंदिरा के साथ खड़े हैं

  • थरूर ने लिखा है-10 जून को नरेंद्र मोदी देश के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा करने वाले चुने हुए प्रधानमंत्री बन गए। उन्होंने आजादी के दौर के नायक जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने पहले आम चुनावों के बाद 4,398 दिनों तक पद संभाला था।
  • थरूर ने लिखा-हालांकि नेहरू ने उन पहले चुनावों से पहले भी पांच साल तक भारत का नेतृत्व किया था और इंदिरा गांधी ने कुल मिलाकर उनसे ज्यादा समय तक सेवा की थी, लेकिन लगातार नहीं। फिर भी, आजादी के बाद भारत के तीन सबसे प्रभावशाली नेताओं में मोदी निस्संदेह उनके साथ खड़े हैं। मोदी की विरासत भी उन्हीं की तरह भारत की राह तय करेगी।

G F….

About admin

Check Also

जंतर-मंतर पर बिजली काटने के बाद भी नहीं हुआ जोश कम… आधी रात के बाद जुटी भारी भीड़

Jdnews Vision….. नई दिल्ली : : करोच जनता पार्टी के संसद मार्च के चलते दिनभर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *