Jdnews Vision…
राघवेंद्र मिश्रा…
प्रबंध संपादक….
विशाखापट्टनम: : पवित्र श्रावण मास के शुभ अवसर पर देवाधिदेव भगवान महादेव की स्तुति, आराधना एवं विशेष पूजा-अर्चना के लिए भव्य सामूहिक महा रुद्राभिषेक का आयोजन किया जा रहा है। इस पावन अवसर पर श्रद्धालु सामूहिक रूप से भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक कर सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना करेंगे।
आयोजकों ने सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से सपरिवार एवं इष्ट-मित्रों सहित कार्यक्रम में उपस्थित होकर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करने का आग्रह किया है।
कार्यक्रम का आयोजन 23 अगस्त 2026, रविवार को प्रातः 8:30 बजे से गायत्री शक्तिपीठ, श्रीराम नगर, श्रीनगर, विशाखापट्टनम में किया जाएगा। धार्मिक अनुष्ठान के पश्चात श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद वितरण की व्यवस्था भी की गई है।
आयोजक गायत्री महायज्ञ शक्तिपीठ, श्रीराम नगर, श्रीनगर, विशाखापट्टनम ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस आध्यात्मिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
संपर्क: 9490132923 ,8985183698
॥ ॐ नमः शिवाय ॥
Jd News Vision