पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने तिल्दा-नेवरा में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम में की शिरकत….

Jdnews Vision…

*जिला भाजपा ग्रामीण रायपुर ने निकाली मौन यात्रा, विभाजन पीड़ितों का किया सम्मान और लगाई प्रदर्शनी*

14 अगस्त को पूरे देश के साथ विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया। इसी कड़ी में जिला भाजपा ग्रामीण रायपुर द्वारा नगर पालिका तिल्दा के झूलेलाल मंगलम में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री धरमलाल कौशिक मुख्य रूप से शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत विभाजन के कारण अपने प्राण त्यागने वाले देशवासियों की स्मृति में मौन यात्रा निकालकर की गई। झूलेलाल मंगलम से निकली मौन यात्रा में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता, नगरवासी और विभाजन पीड़ित परिवार शामिल हुए। हाथों में तिरंगा और विभाजन की विभीषिका को दर्शाते बैनर लेकर चले लोगों ने देश की एकता और अखंडता का संकल्प दोहराया।

 

*विभाजन पीड़ितों का सम्मान*

 

मौन यात्रा के पश्चात आयोजित सभा में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री धरमलाल कौशिक ने विभाजन के समय विस्थापित होकर आए परिवारों और उनके संघर्षों को याद किया। उन्होंने विभाजन पीड़ित वरिष्ठजनों का शाल और श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि “14 अगस्त का दिन हमें उस दर्द की याद दिलाता है जब धर्म के नाम पर देश के टुकड़े हुए और लाखों लोगों को अपना घर-बार छोड़ना पड़ा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में 2021 से इस दिन को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाकर नई पीढ़ी को इतिहास से जोड़ने का काम किया जा रहा है। हमें उन शहीदों के त्याग को कभी भूलना नहीं है और देश को फिर कभी ऐसी त्रासदी का सामना न करना पड़े, इसके लिए हमें एकजुट रहना होगा।”

 

अंत में आभार व्यक्त करते हुए जिला अध्यक्ष श्री श्याम नारंग ने कहा कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस केवल अतीत को याद करने का दिन नहीं है, बल्कि यह हमें भविष्य में देश की संप्रभुता और सामाजिक समरसता की रक्षा के लिए प्रेरित करता है। कार्यक्रम राष्ट्रगान के साथ संपन्न हुआ।

इस अवसर पर कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष श्री श्याम नारंग, श्री अंजेय शुक्ला, उपाध्यक्ष औषधि पदक बोर्ड, महामंत्री श्रीमती ललिता वर्मा, श्रीमती चंद्रकला वर्मा, नगर पालिका तिल्दा की अध्यक्ष श्रीमती अनिल अग्रवाल सहित जिला एवं मंडल के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About admin

Check Also

*सोचा न था*

Jdnews Vision….. *सोचा न था*   आप चले जाएंगे छोड़कर सोचा न था, फिर देखेंगे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *