Breaking News

बालिकाओं को वितरित किए स्कूल बैग…

Jdnews Vision….

संवाददाता…

हितेश कुमार जोशी…

बालिकाओं को वितरित किए स्कूल बैग, शिक्षक गोपाल सिंह राव पोसालिया देंगे प्रतिवर्ष 2.50 लाख की शिक्षण सामग्री◼️ स्वर्गीय माता-पिता की स्मृति में शिक्षा और बालिका हित में लिया प्रेरक संकल्प◼️ 27 वर्षों से प्रतिवर्ष स्वयं कर रहे शिक्षण सामग्री, गणवेश व स्वेटर का वितर◼️कक्षा 6 से 8 तक की सभी बालिकाओं को मिले स्कूल बैग◼️

सिरोही- पीएम राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, सिरोही में बालिकाओं के शैक्षिक प्रोत्साहन एवं सहयोग के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम में कक्षा 6 से 8 तक की सभी बालिकाओं को स्कूल बैग वितरित किए गए। कार्यक्रम में शिक्षा के साथ सामाजिक सरोकार और जरूरतमंद विद्यार्थियों के सहयोग का प्रेरक संदेश दिया गया।कार्यवाहक प्रधानाचार्य श्रीमती सुमन कुमारी एवं पीएम श्री प्रभारी गोपाल सिंह राव पोसालिया ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा महेंद्र कुमार नानीवाल एवं विशिष्ट अतिथि सहायक निदेशक समग्र शिक्षा बलवीर सिंह सिसोदिया रहे। कार्यक्रम में नरपतसिंह पोसालिया, शंभू सिंह कोरटा, युवा समाजसेवी नरेंद्र सिंह, प्रवीण सिंह पोसालिया एवं महिपाल सिंह भी अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात विद्यालय की कक्षा 6 से 8 तक अध्ययनरत सभी बालिकाओं को स्कूल बैग वितरित किए गए। स्कूल बैग पाकर बालिकाओं के चेहरे खुशी से खिल उठे।इस अवसर पर शिक्षक एवं पीएम  प्रभारी गोपाल सिंह राव पोसालिया ने अपनी स्वर्गीय माताजी श्रीमती देव कंवर एवं स्वर्गीय पिताजी  हरि सिंह की पावन स्मृति में प्रतिवर्ष 2.50 लाख रुपए की शिक्षण सामग्री, गणवेश एवं स्वेटर विद्यार्थियों को उपलब्ध कराने का प्रेरणादायी संकल्प लिया।उल्लेखनीय है कि गोपाल सिंह राव पोसालिया पिछले 27 वर्षों से प्रतिवर्ष एक लाख रुपए की शिक्षण सामग्री, गणवेश एवं स्वेटर स्वयं विद्यार्थियों को वितरित करते आ रहे हैं। उन्होंने शिक्षा को सेवा का माध्यम बनाते हुए निरंतर जरूरतमंद विद्यार्थियों की सहायता की है। साथ ही भामाशाहों एवं समाजसेवियों के सहयोग से विद्यालय एवं विद्यार्थियों के हित में लाखों रुपए की शैक्षिक सामग्री और आवश्यक संसाधन उपलब्ध करवाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। सहायक निदेशक समग्र शिक्षा बलवीर सिंह सिसोदिया ने शिक्षक गोपाल सिंह राव पोसालिया द्वारा वर्षों से शिक्षा एवं बालिका हित में किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में इस प्रकार के सहयोग से विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ता है और उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।कार्यक्रम में उप प्रधानाचार्य श्रीमती वर्षा त्रिवेदी, महेंद्र कुमार प्रजापत, रमेश कुमार मेघवाल, सोनल राठौड़, भानु प्रताप सिंह, संजय सिंह सिंदरली, श्रीमती रंभा कंवर, प्रकाश कंवर, चंद्रकांता चौहान, भारती कंवर, चंदा कंवर, करिश्मा कंवर, दीपिका कंवर सहित विद्यालय स्टाफ एवं बड़ी संख्या में बालिकाएं उपस्थित रहीं।

About admin

Check Also

कई वर्षों से फरार चिटफंड आरोपी चैतराम केवट गिरफ्तार

Jdnews विज़ने….   कई वर्षों से फरार चिटफंड आरोपी चैतराम केवट गिरफ्तार   मुख्य बिंदु …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *